कांकेर@thetarget365 : जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जवानों की वापसी पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए अपनी जीत का जश्न मनाया। इस अभियान में आईपीएस अधिकारी संदीप पटेल भी जवानों के साथ मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ, जिसमें अभियान से जुड़े अहम खुलासे किए जाएंगे। सुरक्षा बलों की इस बड़ी सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन और स्थानीय जनता ने जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की है।