Thetarget365

कृषि मंत्री नेताम ने कहा स्वस्थ हूँ अब, X हैंडल पर जताया शुभचिंतकों का आभार

रायपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम की हालत अब खतरे से बाहर है। सड़क हादसे में घायल मंत्री नेताम ने एक्स पर अपने स्वस्थ होने की खबर साझा की है।

X पर नेताम ने लिखा

“मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।”

https://x.com/RamvicharNetam/status/1860141811353944232?t=IUryEtINyacIk1C-udYfAA&s=19

शुक्रवार रात सीएम विष्णु देव साय ने रामकृष्ण केयर अस्पताल जाकर नेताम की स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। सीएम की नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। सीएम साय ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

बता दें कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो थे। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर गेवरा गांव के पास हुआ है। मंत्री की वाहन पिकप वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में उनके तीन सहयोगी भी घायल हो गए थे। सभी की हालत अब सामान्य है। मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी घायलों को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल एम्बुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया था।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 PBKS vs CSK : IPL में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…

7 hours ago

Earthquake in Delhi : उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती

Earthquake in Delhi :  शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…

8 hours ago

Iran US War : ईरान-अमेरिका युद्ध में भारी तबाही, पायलट की तलाश में गए US ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया

Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…

9 hours ago

Heartbeat Authentication : पासवर्ड और फिंगरप्रिंट की छुट्टी, अब आपकी दिल की धड़कन से खुलेगा स्मार्टफोन, नई तकनीक ने सबको चौंकाया

Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…

9 hours ago

This website uses cookies.