राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Carsh : दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स नहीं जाऐगा विदेश, केंद्र ने अटकलों को किया खारिज

Ahmedabad Plane Carsh : अहमदाबाद के मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान का परीक्षण अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा किया जा रहा है। इसकी घोषणा मंगलवार को देश के नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने की। दुर्घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें विदेश भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को इस अटकल को खारिज कर दिया।

12 जून को हुआ था हादसा

12 जून को मेघानीनगर इलाके में एयर इंडिया का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह लंदन के पास गैटविक के लिए उड़ान भरने वाला था। उड़ान के पांच मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 की मौत हो गई। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने वाली जगह पर 29 अन्य लोगों की मौत हो गई। 13 जून को दुर्घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया। इस ब्लैक बॉक्स में उड़ान के बारे में सारी जानकारी है। कॉकपिट में पायलट की बातचीत भी रिकॉर्ड की गई है।

केंद्र ने इस अटकलें को किया खारिज

कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था कि विमान के ब्लैक बॉक्स को दुर्घटना की जांच के लिए विदेश भेजा गया है। केंद्र ने इस अटकल को खारिज कर दिया। नायडू ने कहा, “यह सब  केवल अटकलें हैं। ब्लैक बॉक्स देश में है। एएआईबी जांच कर रही है।” क्या जांचकर्ताओं को अब तक ब्लैक बॉक्स से कोई जानकारी मिली है? जवाब में नायडू ने कहा, “एएआईबी जांच कर रही है। वे एक विशिष्ट प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।”

Read More : Rahul Gandhi : चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को किया आमंत्रित, नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव में धांधली का लगाया था आरोप

Thetarget365

Recent Posts

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

23 minutes ago

Sarfaraz Ahmed retirement: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का संन्यास, सरफराज अहमद के करियर का हुआ अंत

Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…

57 minutes ago

अंबिकापुर में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक : रजनी रविशंकर त्रिपाठी बनीं महिला इकाई की संभाग अध्यक्ष

Ambikapur News : सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत…

1 hour ago

This website uses cookies.