ताज़ा खबर

AIMIM Bihar Politics: बिहार में AIMIM को झटका, INDIA गठबंधन में नहीं मिली जगह, ओवैसी का RJD पर हमला

AIMIM Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के लिए आरजेडी नेतृत्व को तीन चिट्ठियां लिखीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गठबंधन में जगह नहीं मिली। ओवैसी ने तीखा सवाल भी उठाया – “अब भी क्या हमें बीजेपी की ‘बी टीम’ कहा जाएगा?”

तीन चिट्ठियों का भी नहीं हुआ असर

बुधवार को एक प्रेस वार्ता में असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दो और नेता तेजस्वी यादव को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठियों में सिर्फ 6 विधानसभा सीटों की मांग की गई थी, वो भी सीमांचल क्षेत्र में। ओवैसी का कहना है कि, “हमने सिर्फ सीमांचल विकास बोर्ड की मांग की थी, न कोई मंत्रालय मांगा, न ज्यादा सीटें। लेकिन हमें कहा गया कि इस बार आप चुनाव में हिस्सा ही मत लीजिए।”

2020 में किया था चौंकाने वाला प्रदर्शन

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने सीमांचल में दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में पार्टी के चार विधायक RJD में शामिल हो गए। सिर्फ अख्तरुल इमाम AIMIM में बने रहे और अब वह पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं।

गठबंधन से बाहर रहकर लड़ेगी AIMIM

ओवैसी ने साफ कर दिया है कि AIMIM इस बार भी बिहार चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी, लेकिन INDIA गठबंधन के बाहर से। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद सीमांचल के मुसलमानों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज़ को विधानसभा में पहुंचाना है। लेकिन हमें बार-बार दरकिनार किया जाता है।”

गठबंधन में रुकावट बने वाम दल?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और RJD AIMIM को गठबंधन में शामिल करने को लेकर सकारात्मक थे। तेजस्वी यादव को भी यह लगता है कि सीमांचल में AIMIM के साथ आने से भाजपा को रोकने में मदद मिल सकती है। लेकिन वाम दलों ने AIMIM के साथ किसी भी तरह के तालमेल से इनकार कर दिया है। उनका तर्क है कि AIMIM की विचारधारा और राजनीति से उनका मेल नहीं बैठता।

वहीं, जिन 6 सीटों पर AIMIM चुनाव लड़ना चाहती थी, वे अधिकतर कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र हैं। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर भी गतिरोध बना रहा।

बिहार चुनाव से पहले AIMIM और INDIA गठबंधन के बीच दूरी ने राजनीतिक समीकरणों को और पेचीदा बना दिया है। सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर AIMIM का प्रभाव जरूर है, लेकिन गठबंधन की राजनीति में इसे अब भी जगह नहीं मिल रही। ओवैसी की चिट्ठियों और अपीलों का असर नहीं हुआ, और AIMIM अब अकेले मैदान में उतरने को तैयार है।

Read More : PAK vs UAE Asia Cup 2025: यूएई ने जीता टॉस, टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी,एक घंटे देरी से शुरू हो रहा है मुकाबला

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

3 seconds ago

IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कायरन पोलार्ड का ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ बने नंबर-1 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…

3 minutes ago

Radish Farming : मूली की उन्नत खेती से किसान बनें मालामाल: कम लागत और बंपर मुनाफे का मंत्र, मात्र 40 दिनों में होगी कमाई

Radish Farming :  आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…

28 minutes ago

Ambikapur to Delhi Flight : दशकों का इंतजार खत्म! अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता की पहली उड़ान कल, जानें टाइमिंग

Ambikapur to Delhi Flight :  उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…

35 minutes ago

This website uses cookies.