महाराष्ट्र

Ajit Pawar Plane Crash: ‘सुसाइड बॉम्बर’ था पायलट! अजित पवार के विमान हादसे में नया मोड़

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन को करीब एक महीना बीतने वाला है, लेकिन उनकी मौत से जुड़ा रहस्य सुलझने के बजाय गहराता जा रहा है। 28 जनवरी 2026 को मुंबई से बारामती जाते समय उनका विमान क्रैश हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही पूरे प्रदेश में शोक और संदेह का माहौल है। अब उनकी पार्टी (NCP) के एमएलसी अमोल मिटकरी ने इस हादसे को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

गोजूबावी माळरान का रहस्य: साजिश या महज दुर्घटना?

अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमोल मिटकरी ने अजित पवार की मृत्यु को एक ‘गहरा रहस्य’ करार दिया। उन्होंने कहा कि गोजूबावी की बंजर जमीन (माळरान) पर जो हुआ, वह केवल एक सामान्य एक्सीडेंट नहीं हो सकता। मिटकरी ने भावुक होते हुए कहा कि महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज और बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को आचरण में लाने वाले एकमात्र नेता अजित पवार थे। उन्होंने जनता से सवाल किया कि आखिर महाराष्ट्र इस ‘घातपात’ (साजिश) पर अब तक खामोश क्यों है? उन्होंने चुनौती दी कि जो लोग इसे महज एक एक्सीडेंट बता रहे हैं, वे हमारी शंकाओं का समाधान करें।

पायलट पर सनसनीखेज आरोप: ‘सुसाइड बॉम्बर’ का शक

अमोल मिटकरी ने सीधे तौर पर विमान के पायलट कपूर पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पायलट का पिछला रिकॉर्ड बेहद संदिग्ध था। मिटकरी के अनुसार, कपूर को ‘बीएसआर कंपनी’ से शराब पीने की वजह से तीन बार सस्पेंड किया जा चुका था। सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए उन्होंने कहा कि उस पायलट का 50 करोड़ रुपये का बीमा (Insuarance) कराया गया था। उन्होंने इस घटना की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से करते हुए कहा, “जैसे लिट्टे की सुसाइड बॉम्बर ने राजीव जी की जान ली थी, क्या यह पायलट भी उसी तरह सुसाइड बॉम्बर बनकर आया था?”

गायब यात्रियों और बदले गए क्रू पर सवाल

मिटकरी ने जांच एजेंसियों और डीजीसीए (DGCA) की रिपोर्ट पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने सवाल किया कि यदि रिकॉर्ड के अनुसार विमान में छह लोग सवार थे, तो एक व्यक्ति आखिर कहां गायब हो गया? इसके अलावा, उन्होंने ‘साहिल मदन’ और ‘यश’ नाम के दो व्यक्तियों का जिक्र किया, जिन्हें अंतिम समय पर पायलट के तौर पर बदला गया था। मिटकरी ने पूछा कि वे दोनों अब कहां हैं और उन्हें अंतिम समय पर क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि यह पूछने का साहस महाराष्ट्र को दिखाना चाहिए क्योंकि यह अखंड महाराष्ट्र का नुकसान है।

प्रधानमंत्री को पत्र और बड़े आंदोलन की तैयारी

एनसीपी नेता ने बताया कि उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखें। उन्होंने कहा कि अजित पवार का जाना केवल पवार परिवार की क्षति नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रदेश और 18 पगड जातियों के नेतृत्व का नुकसान है। उन्होंने आगाह किया कि यदि आज हम इस संभावित साजिश के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तो अगली पीढ़ी हमसे सवाल पूछेगी कि हमने अपने नेता को न्याय दिलाने के लिए क्या किया।

Read More :  Nirmala Sitharaman News: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, वित्त मंत्री ने बताया दाम बढ़ने का कारण

Thetarget365

Recent Posts

BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बनेंगे साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI Awards 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के चमकते सितारे और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन…

4 minutes ago

Strait of Hormuz: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ी राहत, होर्मुज की लहरों को पार कर सुरक्षित निकले भारतीय तेल टैंकर

Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा भीषण सैन्य…

19 minutes ago

Fuel Crisis: ईंधन संकट की अफवाहों पर फुल स्टॉप, अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, सप्लाई चेन को लेकर बड़ा भरोसा

Fuel Crisis: देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही…

27 minutes ago

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, मंदिरों में पशु बलि पर रोक की मांग, केंद्र सरकार से माँगा जवाब

Supreme Court: भारत की सर्वोच्च अदालत ने एक बार फिर पशु अधिकारों और धार्मिक परंपराओं…

34 minutes ago

This website uses cookies.