ताज़ा खबर

Akhilesh Yadav Question : सीजफायर पर अखिलेश यादव का सरकार से सवाल: “किस दबाव में सेना को रोका गया?

Akhilesh Yadav Question : लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कनिमोझी को सभी से बधाई मिल रही है, लेकिन भाजपा की ओर से खुद के नेताओं को ही बधाई नहीं दी गई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।”

सेना के पराक्रम पर गर्व, पर क्यों रोका गया ऑपरेशन?

अखिलेश यादव ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने आतंकी कैंपों और एयरबेस को निशाना बनाया था। उन्होंने सवाल उठाया, “जब हमारी सेना पाकिस्तान को सबक सिखा सकती थी, तो उसे बीच में क्यों रोका गया? सीजफायर की घोषणा सरकार करती, तो बेहतर होता।”

छह महीने में PoK लेने का दावा करने वाले अब चुप क्यों?

अखिलेश ने कहा कि कुछ समय पहले सत्ताधारी नेता कह रहे थे कि छह महीने का मौका मिल जाए तो PoK वापस ले लेंगे। उन्होंने पूछा कि अब जब सेना आगे बढ़ रही थी, तो किस दबाव में सीजफायर स्वीकार किया गया? यह सवाल पूरे देश के मन में है।

सरकार जनता की भावनाओं का कर रही है शोषण

सपा प्रमुख ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा, “हमले के दिन हर पर्यटक पूछ रहा था कि कोई हमारी रक्षा करने वाला क्यों नहीं था?” उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के आश्वासन पर कश्मीर की यात्रा की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।

अनुच्छेद 370 पर सरकार के दावे पर सवाल

अखिलेश यादव ने केंद्र के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें कहा गया था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में अब शांति होगी और आतंकी घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “सरकार का यह दावा गलत साबित हो गया है।”

सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?

अखिलेश ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए सरकार से पूछा, “आखिर इस सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?” उन्होंने कहा कि यह हमला इसीलिए हुआ क्योंकि सरकार ने सुरक्षा में लापरवाही बरती। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More  : Priyanka Gandhi Speech : लोकसभा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला: “श्रेय ले रहे हैं, तो जिम्मेदारी भी लें”

Thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

34 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

38 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

52 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

57 minutes ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

1 hour ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

1 hour ago

This website uses cookies.