Thetarget365

अक्षत हत्याकांड: नार्को, ब्रेन मैपिंग और पालीग्राफ टेस्ट में नहीं मिला कोई नया सुराग, आरोपी ने दोहराई पुरानी कहानी

IPhone अनलॉक न हो पाने से कई सवाल अब भी अनसुलझे

अक्षत ने ही लाया था हथियार, दी थी सुपारी – रिपोर्ट में पुष्टि

सरगुजा में पहली बार किसी केस में हुए तीनों वैज्ञानिक परीक्षण

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर के मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की हत्या के आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानु की ब्रेन मैपिंग, पालीग्राफ और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट सरगुजा पुलिस को प्राप्त हो गई है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। इनमें भी भानु मंडल ने वही कहानी दोहराई है जो वह घटना के बाद से कहता आया है।

इन रिपोर्ट्स के आधार पर पुलिस का कहना है कि अक्षत ने ही मारने के लिए हथियार लाया था। हत्या के एवज में 50 हजार रुपये नकद तथा शरीर में पहने गहने भी बतौर सुपारी आरोपी को दिए थे। सरगुजा जिले की यह पहली आपराधिक घटना थी जिसमें मृतक के स्वजन के संदेह को देखते हुए पुलिस ने हत्यारोपित का ब्रेन मैपिंग, नार्को और पालीग्राफ टेस्ट कराया था।

बात दें युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की 20 अगस्त 2024 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपित संजीव मंडल उर्फ भानु का दावा था कि अक्षत के कहने पर ही उसने गोली मारी थी। इसके लिए अक्षत ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। मौत के बाद उसके शरीर के आभूषणों को भी बतौर सुपारी साथ ले जाने कहा था। आरोपी का बयान किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था। यही कारण है कि सरगुजा पुलिस ने आरोपी की सहमति से उसका पालीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग सवाल तैयार किए थे।

आरोपी को गुजरात के गांधीनगर भेजा गया था। सरगुजा पुलिस के इन्हीं सवालों के आधार पर विशेषज्ञ ने तीनों टेस्ट में जबाब लिए। इसकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें सब कुछ नकारात्मक आया है। यानी पकड़े जाने के बाद से हत्यारोपित ने जो कहानी बताई उसी को तीनों टेस्ट में भी दोहराया है।

IPhone नहीं हो सका अनलॉक, कई सवाल अनसुलझे रह गए

युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की हत्या के बाद उसके आई फोन को जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। अत्यधिक सुरक्षा उपायों वाले आई फोन को खोला ही नहीं जा सका। एसपी योगेश पटेल ने बताया कि इसके लिए पूरा प्रयास किया गया था। संदेशों को रिकवर करने IPhone का अनलॉक होना जरूरी था, जो नहीं हो सका।

बहरहाल इस मामले में अब नया कुछ भी नहीं रह गया है। अक्षत ने अपनी हत्या के लिए सुपारी क्यों दी, इसका जबाब भी सामने नहीं आ सका। हथियारों के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी।

इन सवालों का जबाब चाहती थी पुलिस

अक्षत हत्याकांड में कई सवाल अनसुलझे थे। उन्हीं का जबाब प्राप्त करने के लिए पुलिस ने उसका ब्रेन मैपिंग, नार्को और पालीग्राफ टेस्ट कराया था। इसके लिए तैयार सवालों की सूची में यह जानने का प्रयास किया गया था कि क्या घटना में किसी और की भूमिका थी। हत्या के समय कोई और व्यक्ति तो मौके पर नहीं था। आरोपी के बताए अनुसार हथियार मृतक ने ही लाए थे या किसी और के थे। उसमें गोली भी अक्षत ने ही भर कर लाया था, या नहीं ? हत्या के एवज में मृतक ने आरोपी को सुपारी दी थी या आरोपी झूठ बोल रहा था? इन सभी सवालों के जबाब में कुछ नया नहीं था। सभी के जबाब वहीं आए है जो आरोपी ने पहले बताया था।

पढ़ें संबंधित खबर..

यह था मामला

अंबिकापुर के मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया के पुत्र अक्षत अग्रवाल का शव 21 अगस्त 2024 की सुबह चठिरमा गौशाला के पास जंगल में उसकी कार में मिला था। हत्यारोपित भगवानपुर निवासी संजीव मंडल उर्फ भानु के बताए अनुसार पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतक के जेवरात और नकदी रकम के अलावा तीन पिस्टल तथा 32 कारतूस पुलिस ने जब्त किए थे।

आरोपी संजीव मंडल ने दावा किया था कि अक्षत के कहने पर ही नकदी और जेवरातों के लालच में आकर उसने तीन गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्यारोपित के बयान को परिजनों ने भ्रामक व गुमराह करने वाला बताया था। परिजनों का कहना था कि अक्षत कभी भी घरवालों की जानकारी के बिना घर से बाहर नहीं जाता था। घर में किसी तरह से कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। अक्षत को किसी प्रकार का तनाव भी नहीं था कि वह आत्महत्या या सुपारी जैसा कोई कदम उठाता।

हमने सवालों की सूची बनाई थी। उसे विशेषज्ञ अपने स्तर से तैयार कर पूछते हैं। जो रिपोर्ट आई है उसमें नया कुछ नहीं है। इस बात की पुष्टि हुई है कि घटनास्थल पर कोई तीसरा व्यक्ति नहीं था। अक्षत ने ही हथियार लाए थे। हत्या के बदले रुपये और जेवर भी दिए थे। पालीग्राफ, नार्को और ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चालान प्रस्तुत कर चुकी है।

योगेश पटेल
एसपी सरगुजा

thetarget365

Recent Posts

PBKS vs MI Result : मुंबई की जीत ने पंजाब को मझधार में छोड़ा, जानें प्लेऑफ के लिए अब क्या है समीकरण

PBKS vs MI Result :  आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…

33 minutes ago

Modi Cabinet 2.0: 21 मई की बैठक में बड़े बदलाव के संकेत, देश के लिए तैयार हो रहा है बचत का नया फॉर्मूला

Modi Cabinet 2.0:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…

37 minutes ago

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

55 minutes ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

1 hour ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

9 hours ago

This website uses cookies.