Allegation of Fraud : अंबिकापुर में आरक्षक और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Allegation of Fraud : अंबिकापुर में पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक (वाहन चालक) और उसकी पत्नी पर 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन खरीदने और पीडब्ल्यूडी से 75 लाख रुपये का भुगतान मिलने का झांसा देकर एक महिला से 30 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की। बाद में दिए गए दो चेक भी बाउंस हो गए। शिकायत के आधार पर डीजीपी के निर्देश पर थाना अंबिकापुर देहात (गांधीनगर) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ads

घरेलू संबंधों का उठाया फायदा, तत्काल पैसों की बताई जरूरत

पुलिस के अनुसार पटपरिया (गांधीनगर) निवासी अनुपमा सिंह (45), जो ‘अनुपमा मेक ओवर’ नाम से ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं, ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में अंबिकापुर सीएसपी कार्यालय में वाहन चालक के रूप में पदस्थ आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह और उसकी पत्नी अलका प्रताप सिंह ने घरेलू संबंधों का लाभ उठाते हुए जमीन खरीदने के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी मुख्यालय रायपुर में उनके 75 लाख रुपये का भुगतान लंबित है, जो जल्द मिलने वाला है।

Adst

20 दिनों में अलग-अलग किश्तों में दिए 30 लाख रुपये

शिकायत के अनुसार आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए अनुपमा सिंह ने 11 जुलाई से 30 जुलाई 2023 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 30 लाख रुपये उन्हें दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार भुगतान टालते रहे और बार-बार मांगने पर भी पैसे वापस नहीं किए।

Adst

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 तक आरोपियों ने केवल 10 लाख रुपये वापस किए। शेष 20 लाख रुपये के लिए 10-10 लाख रुपये के दो चेक दिए गए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद भी रकम वापस नहीं की गई।

झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद आरोपी अपनी बात से मुकर गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस विभाग में अपने प्रभाव का हवाला देते हुए एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने शहर के अन्य लोगों से भी इसी तरह लाखों रुपये की ठगी की है।

डीजीपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

शिकायत के आधार पर डीजीपी के निर्देश के बाद थाना अंबिकापुर देहात (गांधीनगर) में आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह और उसकी पत्नी अलका प्रताप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.