Accused Of Bribery Recovery : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं से जुड़े एक कर्मचारी ने मानदेय भुगतान के नाम पर रिश्वत वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। विकास कुमार साहू नामक PAIW कार्यकर्ता ने विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत में कहा है कि उनसे करीब 1 लाख 18 हजार रुपये फोनपे के जरिए रिश्वत के रूप में लिए गए, बावजूद इसके पिछले लगभग तीन वर्षों से उनका बकाया मानदेय उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।
विकास कुमार साहू वर्ष 2011 से पशु चिकित्सालय पोड़ी बचरा, जिला कोरिया के अंतर्गत कार्यरत हैं। उनका कार्यक्षेत्र मकरिया, जिल्वा, अमकर, खुरी, तामडाड, कन्हारबहरा, करवा, जिलीबांध, रतनपुर और कदमबहा ग्राम पंचायतों में फैला हुआ है। वे कृत्रिम गर्भाधान, वत्सो उत्पादन, बधियाकरण, टीकाकरण और पशु संगणना जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन लंबे समय से कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि अक्टूबर 2022 से अब तक लगभग 23 लाख 7 हजार 850 रुपये मानदेय बकाया है। इस बीच उप संचालक कार्यालय में कार्यरत बाबू राजेंद्र प्रसाद ने भुगतान कराने के नाम पर उनसे तिथिवार किस्तों में फोनपे के जरिए रकम ली। यह लेन-देन गुलाब नामक कर्मचारी के फोनपे नंबर से कराया गया।
विकास कुमार साहू का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बैकुन्ठपुर विभा सिंह बघेल को दी, लेकिन अब तक किसी तरह की सुनवाई या कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि राजेंद्र प्रसाद ने रिश्वत लेकर भी मानदेय नहीं दिया और उनके साथ धोखाधड़ी की।
आर्थिक संकट से जूझ रहे इस कार्यकर्ता ने अब संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं नया रायपुर को आवेदन देकर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने फोनपे लेन-देन का विवरण और पूर्व में दिए गए आवेदन पत्र की प्रतियां भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत की हैं।
इस मामले में फिलहाल विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शिकायत गंभीर होने के चलते जल्द जांच और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
इस संबंध में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बैकुन्ठपुर विभा सिंह बघेल से उनके मोबाइल नम्बर +91 72411 67441 पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.