Thetarget365

प्रशासनिक अनुमति के बगैर नहीं होगा पुनः संचालन एलुमिना प्लांट का

शोकाकुल परिवारों को 15-15 लाख रुपए, घायल को 3 लाख मुआवजा देगी कंपनी

अंबिकापुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गत रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में शोकाकुल परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री साय के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल गठित किया गया और इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर ने स्वयं एलुमिना प्लांट का निरीक्षण भी किया।

  कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जांच और मृतकों के परिजनों हेतु मुआवजा की कार्यवाही की जा रही हैं। प्रत्येक शोकाकुल परिवार को 15-15 लाख रुपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। इसके साथ ही घायल मरीज को 3 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। तत्काल कार्यवाही करते हुए गुरुवार को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम द्वारा एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

1 hour ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

2 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

2 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

2 hours ago

This website uses cookies.