Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365: Ambikapur: वन विभाग अंबिकापुर ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम बकिरमा के बाजार डांड़ क्षेत्र में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई की। वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए होटल व दुकानों पर बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में विभागीय अमला मौजूद रहा।
रेंजर निखिल पैकरा के अनुसार, निर्धारित समयसीमा में जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फाइनल नोटिस जारी करते हुए 10 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटाने पर गुरुवार सुबह वन विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण ढहाते हुए जमीन को मुक्त कराया।
रेंजर निखिल पैकरा ने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। वन भूमि पर कब्जा करना गैरकानूनी है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। कुछ लोगों ने वन विभाग के कदम की सराहना की, वहीं कुछ स्थानीय व्यापारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई।
Read More : Zohran Mamdani : कौन हैं न्यूयॉर्क के संभावित मुस्लिम मेयर ज़ोहरान ममदानी?
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.