Ambikapur cleanliness : छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर एक बार फिर देशभर में स्वच्छता की मिसाल बनकर उभरा है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में अंबिकापुर नगर निगम को “सुपर स्वच्छ लीग नगर” के रूप में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि अंबिकापुर की लगातार स्वच्छता में उत्कृष्टता और सतत प्रयासों का प्रतिफल है।
“सुपर स्वच्छ लीग” एक विशेष मान्यता है, जो उन नगरों को दी जाती है जिन्होंने पूर्व एवं वर्तमान स्वच्छ सर्वेक्षणों में असाधारण प्रदर्शन किया है। यह रैंकिंग नहीं बल्कि गुणवत्ता और निरंतरता को मापने वाली मानक लीग है, जिसमें केवल चुनिंदा शहरों को ही स्थान मिलता है।
अंबिकापुर ने एक बार फिर अपनी जनसंख्या श्रेणी (50,000 से 3 लाख) में टॉप स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि स्वच्छता उसकी प्राथमिकता है, परंपरा है और पहचान भी।
सुपर स्वच्छ लीग में बने रहने के लिए शहरों को आगामी सर्वेक्षण में न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इन शहरों की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि स्थायी व्यवस्था और जनसहभागिता का परिणाम है।
इस उपलब्धि के लिए अंबिकापुर नगर निगम को 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित किया गया है, जहां इसे भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय जहां उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व और मार्गदर्शन को जाता है, वहीं सचिव वसव राजू तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के तकनीकी सहयोग ने अंबिकापुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को नई ऊंचाई दी।
स्थानीय स्तर पर कलेक्टर के द्वारा SLRM केंद्रों का निरीक्षण, DMF मद से आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, महापौर और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, और सबसे महत्वपूर्ण – नगरवासियों का सतत सहयोग इस सफलता की नींव रहे।
नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं, नागरिको ने गीला व सूखा कचरा पृथक करना, डोर-टू-डोर संग्रहण में सहयोग और यूजर चार्ज का नियमित भुगतान कर इसे जन आंदोलन का रूप दिया।
नगर निगम ने विशेष रूप से स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है, जिनकी मेहनत और ईमानदारी ने अंबिकापुर को बार-बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
नगर निगम परिवार ने समस्त नागरिकों को इस उपलब्धि की हार्दिक बधाई देते हुए आग्रह किया है कि स्वच्छता को आदत और जिम्मेदारी बनाएं ताकि आने वाले वर्षों में भी अंबिकापुर देश के सबसे स्वच्छ नगरों की सूची में शिखर पर बना रहे।
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…
Supreme Court Landmark Verdict: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…
Supreme Court Big Verdict: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और…
Iran-USA Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…
RBSE 10th Result 2024 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं…
Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक ऐतिहासिक और राहत भरी खबर…
This website uses cookies.