छत्तीसगढ़

Ambikapur hotel assault : अंबिकापुर में होटल मालिक और स्टाफ से मारपीट का मामला, सात आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur hotel assault : अंबिकापुर शहर के एक होटल के बाहर मामूली कहासुनी ने उस वक्त हिंसक मोड़ ले लिया जब एक समूह ने होटल गार्ड और उसके मालिक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे सात में से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल हुआ स्टील रॉड भी बरामद कर लिया है और दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार, केदारपुर निवासी दीपक जायसवाल ने 8 जुलाई 2025 को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम लगभग 5:30 बजे कुछ युवक विकास सोनी, चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा, विशाल मिंज, राहुल सिंह, अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू, सिद्धार्थ त्रिपाठी, गोरा खान व अन्य सेहत भोजनालय से खाना खाकर निकलते समय अपने वाहन होटल के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़े कर दिए थे। होटल के गार्ड सूरज द्वारा वाहन को ठीक से खड़ा करने की बात कही गई जिसपर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब होटल मालिक दीपक जायसवाल और उसके चाचा सतीश जायसवाल ने बीच-बचाव किया, तब सभी युवकों ने मिलकर होटल स्टाफ और मालिक के साथ हाथ, मुक्के, लात, स्टील के रॉड और हॉकी स्टिक से मारपीट की। इस हमले में तीनों को चोटें आईं। घटना का CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 3(5), 191(2)(3), 234, 333 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक 32 वर्ष और विकास सोनी उर्फ भोला 27 वर्ष को गिरफ्तार कर चुकी थी। हाल ही में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू 32 वर्ष, विशाल मिंज 37 वर्ष, राहुल सिंह 37 वर्ष, सिद्धार्थ त्रिपाठी उर्फ सिद्ध 32 वर्ष और गोरा खान उर्फ मो. जावेद सिद्दीकी 44 वर्ष शामिल हैं।

गोरा खान के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील रॉड भी बरामद किया गया है। इन गिरफ्तार आरोपियों में से गोरा खान, विशाल मिंज और सिद्धार्थ त्रिपाठी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, और अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Read More  : Rahul Gandhi attack : राहुल गांधी का हमला: “हिमंत बिस्व सरमा देश के सबसे भ्रष्ट CM, मोदी-शाह भी नहीं बचा पाएंगे”

thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

22 minutes ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

31 minutes ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

34 minutes ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

41 minutes ago

Ish Sodhi Injury : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर

Ish Sodhi Injury :  साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…

2 hours ago

This website uses cookies.