Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 –Ambikapur : शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र गुदरी बाजार में बुधवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली, जब सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने करोड़ों की देनदारी न चुकाने पर हरिओम ज्वेलरी शॉप और होटल माउंटेन को सील कर दिया।
इस कार्रवाई से व्यापारिक जगत में खलबली मच गई है, और यह बैंक कर्ज नहीं चुकाने वाले अन्य कारोबारियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, हरिओम ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी ने वर्ष 2019 में होटल निर्माण और व्यवसाय विस्तार के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लिया था। समय पर बैंक का पैसा जमा न करने पर यह बढ़कर ₹3 करोड़ का हो गया था। इस लोन से गुदरी बाजार की 6 डिसमिल भूमि पर आलीशान होटल और ज्वेलरी शॉप का निर्माण कराया गया था।
2022-23 में कोविड महामारी के दौरान होटल और ज्वेलरी शॉप का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बैंक को ईएमआई भुगतान पूरी तरह से रोक दिया गया। बैंक ने कई बार नोटिस जारी करते हुए संचालक को बकाया चुकाने की चेतावनी दी थी। साथ ही, ₹1.50 करोड़ में वन टाइम सेटलमेंट (OTS) का अवसर भी दिया गया था, जिसे संचालक ने गंभीरता से नहीं लिया।
लंबे समय तक लोन नहीं चुकाए जाने के बाद आखिरकार बैंक ने जिला प्रशासन की मौजूदगी में होटल और ज्वेलरी शॉप को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस कार्यवाही के बाद शहर के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। बैंक सूत्रों के मुताबिक, आगे भी ऐसे सभी मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा, जहां ऋण लेने के बावजूद वर्षों तक भुगतान नहीं किया गया हो।
Read More : Odisha High Court : ओडिशा भाजपा सरकार को लगा झटका, हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया 82 लाख का जुर्माना
Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…
Janjgir Champa Murder : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा…
Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक…
Phoolbasan Bai Kidnapping : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…
China Robot Attack : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के इस दौर में आए दिन तकनीक…
ICC Team Rankings 2026 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा सालाना मेन्स T20I टीम…
This website uses cookies.