Thetarget365

अंबिकापुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा: जल संरक्षण की शपथ, काली पट्टी बांधकर पहुँचा विपक्ष

अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम अंबिकापुर की पहली सामान्य सभा की बैठक सोमवार को सरगुजा सदन कंपनी बाजार में आयोजित हुई। जिसमें महापौर मंजूषा भगत, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद सहित सभी पार्षदों ने जल संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली। बैठक की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

महापौर की अगुवाई में सभी जनप्रतिनिधियों ने “कैच द रेन” अभियान को बढ़ावा देने और जल को अनमोल संपदा मानकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। पार्षदों ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं जल का समुचित उपयोग करेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

बैठक के दौरान विपक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए पहुँचा। विपक्ष का आरोप था कि महापौर द्वारा निगम को गंगा जल से धोने और पहली हिंदू महापौर बनने के संदर्भ में विवादित बयान दिया गया था। इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने उठाया, जिस पर महापौर मंजूषा भगत ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था जिससे किसी की भावना आहत हो। महापौर के स्पष्टीकरण के बाद विपक्ष ने अपना विरोध समाप्त करते हुए काली पट्टियाँ हटा दीं।

सामान्य सभा की इस पहली बैठक ने न सिर्फ विकास कार्यों के प्रति संकल्प को दोहराया, बल्कि एकजुटता और संवेदनशीलता का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।

सांसद पहुंचे निगम की सामान्य सभा में

पहली बार निगम के सामान्य सभा की बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज पहुंचे। सांसद ने सभा में स्वयं सरगुजिहा में संवाद शुरू किया। इस दौरान कुछ पार्षद व अधिकारियों ने हिंदी में जवाब देना चाहा लेकिन सांसद ने उन्हें टोकते हुए सरगुजिहा में बोलने कहा। उन्होंने सभा में सभी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा नगर विकास में जो भी काम बन पड़ेगा उसको कराया जाएगा। सांसद ने शहर से गुजर रही एनएच की सड़कों के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री से बात करने की बात कही है। सांसद को पार्षदों द्वारा शहर में पेयजल और बिजली की समस्यों से भी अवगत कराया गया। जिसका उन्होंने जल्द ही निराकरण करने की बात कही है।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Election 2026 : विजय का चुनावी शंखनाद, TVK की पहली सूची जारी, खुद दो सीटों से लड़ेंगे ‘थलपति’

Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु की सियासत में दशकों से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)…

4 minutes ago

Sukma Encounter : सुकमा के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले ऑपरेशन तेज

Sukma Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ…

13 minutes ago

Bengal Politics : ममता बनर्जी का अमित शाह पर करारा हमला, “मैं मौत के मुंह से लौटकर आई हूं, मुझे मत डराओ”

Bengal Politics :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

3 hours ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

3 hours ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

5 hours ago

This website uses cookies.