Ambikapur News:
Ambikapur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर अंबिकापुर आएंगी। उनका आगमन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए होगा। इस अवसर पर वे प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ मिलकर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगी।
राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्य-देवस्थलों से जुड़ी दो प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं। इनमें से पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यकों के लिए है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्य हर साल 5000 रुपए की सहायता राशि विभागीय डीबीटी के माध्यम से प्राप्त करेंगे। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर किया जाएगा।इस कार्यक्रम में कुल 50 वैद्य आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से 5 से 10 वैद्य मंच पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किए जाएंगे। यह कदम परंपरागत चिकित्सा पद्धति और स्थानीय वैद्य समुदाय के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत ग्राम स्तर से हुई थी। इसके बाद जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः 50,000, 25,000 और 15,000 रुपए पुरस्कार राशि दी गई।19 नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार राशि प्रदान करेंगी। प्रथम विजेता को दो लाख रुपए, द्वितीय को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपए राष्ट्रपति के हाथों सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।
19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान आयोजन में प्रदेश के गौरव और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध झलक प्रस्तुत की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
आयोजन में विशेष रूप से जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रमुख स्थान देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे न केवल जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही मंच, बैठने की सुविधा और अन्य आयोजन संरचनाएं तैयार कर दी गई हैं।
Read More : Chhattisgarh ATS: छत्तीसगढ़ में ATS की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग ISIS के लिए काम करते पकड़े गए
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…
Wedding Cancelled : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र से एक ऐसी खबर…
Sri Lanka Cricket : श्रीलंका के क्रिकेट जगत में 29 अप्रैल को एक बड़ा प्रशासनिक…
Trump Approval Rating : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक मोर्चे…
Trump US Passport : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने साहसिक और अक्सर…
Bengal Election 2026 : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा…
This website uses cookies.