Breaking

Ambikapur News : पीलिया से 13 वर्षीय छात्र की मौत, नमनाकला खटिकपारा में हड़कंप

Ambikapur News : शहर में पीलिया के बढ़ते मामलों के बीच नमनाकला खटिकपारा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 13 वर्षीय बालक की पीलिया से मौत हो जाने के बाद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले नवागढ़ और घुटरापारा क्षेत्र में भी पीलिया के मरीज मिलने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर सेम्पल लिए जा रहे हैं। अब तक 50 लोग पीलिया प्रभावित मिल चुके हैं।

जानकारी अनुसार नमनाकला खटिकपारा निवासी राजेश राय एवं शिक्षिका प्रेमा राय के 13 वर्षीय पुत्र दिव्यांश राय, जो कार्मेल स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र था, 19 फरवरी को अचानक तेज बुखार से बीमार पड़ गया। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रायपुर के लिए रिफर कर दिया गया। लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए परिजन उसे लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार शाम उसे प्रकाश हास्पिटल ले जाया गया। जांच के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दिव्यांश को तेज बुखार था, प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे और स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। हाल ही में उसने कक्षा आठवीं की परीक्षा दी थी। इस असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बालक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में किया जाएगा। परिजन के अनुसार वे नगर निगम द्वारा प्रदाय किया जाने वाला पेयजल का ही उपयोग पीने के लिए करते थे। घटना के बाद क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अंबिकापुर में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे लगातार कराया जा रहा है लोग स्वयं ही शिविर में आकर अपना सैम्पल देकर सहयोग कर रहे हैं। जल्द ही पूरे शहर का सर्वे कराया जाएगा। जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर रोकथाम लगाया जा सके।

डा. पी एस मार्को

सीएमएचओ सरगुजा ।

thetarget365

Recent Posts

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मची अफरा-तफरी, सोमवार को धड़ाम गिरे दाम, देखिए ताजा लिस्ट

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…

33 minutes ago

Global Oil Crisis: तेल के लिए मची वैश्विक जंग! आईईए ने खोला इतिहास का सबसे बड़ा खजाना

Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…

41 minutes ago

Kerala Assembly Election 2026: सीपीएम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धर्माडम से फिर ताल ठोकेंगे पिनरायी विजयन

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…

45 minutes ago

Share Market News: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, लाल निशान पर खुला मार्केट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…

52 minutes ago

This website uses cookies.