अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में मणीपुर थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।
अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में मणीपुर थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा इलाके में कांग्रेस नेता व और उसकी पत्नी से मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में मणीपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


पुलिस के अनुसार, दर्रीपारा निवासी कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने 30 अगस्त 2026 को मणीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे साहिल साहू, राजा साहू सहित अन्य लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

कांग्रेस नेता गुरुप्रीत का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। इस दौरान उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
प्रार्थी की शिकायत पर मणीपुर थाना पुलिस ने साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष और अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/26 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333 और 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी तथा गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने दर्रीपारा निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल साहू (22), आयुष बरला (19), सुनील साहू (47) और अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू (55) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूरी कार्रवाई में मणीपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शशिकांत ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित थाना मणीपुर और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता पर लगाया है गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्दू ने इस घटना को लेकर एक भाजपा नेता प्रकाश साहू पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि राजनीतिक रंजिश के चलते उनके खिलाफ हमला करवाया गया। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमले की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल कांग्रेस नेता की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
