Ambikapur News : अंबिकापुर में स्वस्तिक ढाबा पर जुए की बड़ी रेड, 8 जुआरी गिरफ्तार; 8 लाख से अधिक का मशरूका जब्त

Ambikapur News : सरगुजा पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा में छापा मारकर 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की गड्डी, एक चारपहिया और चार दोपहिया वाहन समेत करीब 8 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ads

पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांधीनगर थाना पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा की परछी में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।

Adst

सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आठ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 50,900 रुपये नकद, एक चारपहिया वाहन, चार दोपहिया वाहन सहित लगभग 8 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में प्रेम सिंह (38), निवासी केदारपुर, अंबिकापुर, शंकर मिस्त्री (32), निवासी भगवानपुर वार्ड-3, गांधीनगर, दीपक पकरिया (43), निवासी खलिबा, गांधीनगर, खगेश राम (40), निवासी चठिरमा, कोमल सिंह (30), निवासी चठिरमा, गोपाल भद (25), निवासी संजयनगर आमापारा, जयनगर, योगेंद्र प्रसाद (32), निवासी चठिरमा और कार्तिक दास (42), निवासी चठिरमा शामिल है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मारकंडे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक अमृत सिंह तथा सैनिक संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.