Ambikapur News : सरगुजा में भाजपा की संगठनात्मक सूची पर कांग्रेस का सवाल, कांग्रेस समर्थित उपसरपंच को SC मोर्चा में मंत्री बनाने का दावा

भाजपा की सूची में कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम, मचा सियासी बवाल

Ambikapur News : सरगुजा में भाजपा की संगठनात्मक सूची को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ग्राम करजी के कांग्रेस समर्थित उपसरपंच और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता रविशंकर नायक का नाम उनकी सहमति के बिना भाजपा के दरिमा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची में मंत्री के रूप में शामिल कर दिया गया। खास बात यह है कि रविशंकर नायक ने इस संबंध में भाजपा नेताओं को लिखित आपत्ति भी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया से सूची हटा दी गई, लेकिन कथित गलती के सुधार की कोई सार्वजनिक सूचना अब तक जारी नहीं की गई।

ads

मंगलवार को राजीव भवन में कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी अनूप मेहता के साथ प्रेसवार्ता करते हुए रविशंकर नायक ने पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि वह ग्राम करजी के कांग्रेस समर्थित उपसरपंच हैं और पूर्व में युवा मितान क्लब के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के करजी बूथ क्रमांक 169 में कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।

Adst

रविशंकर नायक के मुताबिक, उन्हें अचानक सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उन्हें भाजपा के दरिमा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा में मंत्री बनाया गया है। सूची में अपना नाम देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि और दरिमा मंडल अध्यक्ष को लिखित आपत्ति दी। इसके बाद भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर जारी सूची हटा ली गई, लेकिन नाम किस आधार पर शामिल हुआ और उसे सुधारने की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर मई माह में सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। वह इस संबंध में शपथपत्र देना चाहते थे, लेकिन उनका कहना है कि शपथपत्र लेने से इंकार कर दिया गया। हालांकि उन्हें गलती सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लगातार भाजपा के छोटे-बड़े नेताओं से अपनी आपत्ति दूर करने की मांग करने के बाद भी जब उन्हें अपेक्षित जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कांग्रेस मीडिया सेल के माध्यम से प्रेसवार्ता कर मामले को सार्वजनिक किया।

Adst

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी दूसरे राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता का नाम उसकी सहमति के बिना भाजपा की संगठनात्मक सूची में शामिल किया जा रहा है, तो यह भाजपा के संगठन विस्तार के दावों पर सवाल खड़ा करता है।

रविशंकर नायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या इसी प्रकार से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बताती है कि सरगुजा में भाजपा के पास जमीन पर पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं हैं और दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं के नाम कथित तौर पर अपनी संगठनात्मक सूचियों में शामिल कर संगठन तैयार किया जा रहा है।

कांग्रेस ने भाजपा से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने और यह बताने की मांग की है कि रविशंकर नायक का नाम भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची में किस आधार पर शामिल किया गया था और आपत्ति के बाद इस संबंध में आधिकारिक रूप से सुधार क्यों नहीं जारी किया गया।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst