Ambikapur News : चार दिन की बारिश बनी आफत, कुंडला सिटी पानी-पानी; हर साल की तरह इस बार भी ड्रेनेज सिस्टम फेल

“कुंडला सिटी फिर बनी ‘तालाब’, चार दिन की बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल”

Ambikapur News : अंबिकापुर में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश अब शहरवासियों के लिए आफत बनती जा रही है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अंबिकापुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। कुंडला सिटी कॉलोनी में भी बारिश का पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ads
Adst

कुंडला सिटी में भरा बारिश का पानी

लगातार बारिश के बीच कुंडला सिटी में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलोनी में बारिश का पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर सड़कें और आवासीय क्षेत्र जलमग्न नजर आए। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ और उन्हें आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।

Adst

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष कुंडला सिटी में इसी तरह की स्थिति निर्मित होती है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हर साल निरीक्षण, समाधान अब भी दूर

जलभराव की जानकारी मिलने के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अंबिकापुर नगर निगम की मेयर मंजूषा भगत ने कुंडला सिटी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति को देखा और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली।

हालांकि, कुंडला सिटी में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर वर्ष बारिश के मौसम में सत्ता पक्ष के नेता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

Adst

ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि जब हर वर्ष कुंडला सिटी में जलभराव की समस्या सामने आती है, तो स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की दिशा में प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए?

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

स्थानीय लोगों का कहना है कि महज बारिश के दौरान निरीक्षण करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। कुंडला सिटी में व्यवस्थित और पर्याप्त जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जरूरत है, ताकि हर साल बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े।

बारिश थमने के बाद पानी निकलने में कितना समय लगता है और इस दौरान लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यह भी प्रशासन और नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को सामने लाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst