अंबिकापुर के सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक मोहन पैकरा की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटा। पुलिस जांच में जुटी।
अंबिकापुर के सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक मोहन पैकरा की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटा। पुलिस जांच में जुटी।

Ambikapur News : अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिली। युवक की मौत के बाद उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा निवासी दरिमा के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहन पिछले करीब 10 वर्षों से एक युवती जो जयनगर जिला सुरजपुर निवासी है के साथ अंबिकापुर सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों लंबे समय से एक साथ रह रहे थे।

बुधवार को मकान के दरवाजे की चौखट के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया।
घटना के बाद युवक के साथ रह रही प्रेमिका ने भी कथित तौर पर अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती की हालत को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके प्रेमी मोहन ने खुद अपना गला काट लिया था। प्रेमी को खून से लथपथ देखकर उसने भी कथित तौर पर अपना गला काट लिया। हालांकि, पुलिस इस बयान की पुष्टि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर कर रही है।

गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में अपना गला काटा, इसके पीछे क्या कारण था और युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
