Ambikapur News Update : छात्राओं की शिकायत पर एक्शन में कलेक्टर, शिवपुर एकलव्य स्कूल की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

शिवपुर एकलव्य गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने बिजली, पढ़ाई और मेस की अव्यवस्था की शिकायत कलेक्टर अजीत वसंत से की। शिकायत पर 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

Ambikapur News Update : सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड स्थित शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा खोल दिया। बिजली की समस्या, फिजिक्स-केमिस्ट्री की पढ़ाई और मेस में गंदगी सहित तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर छात्राएं सुबह स्कूल से पैदल जिला मुख्यालय पहुंचीं और कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। छात्राओं ने हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई।

ads
Adst

छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में पिछले करीब एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। छात्राओं ने दूसरी समस्या के रूप में फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के शिक्षकों द्वारा बेहतर तरीके से पढ़ाई नहीं कराने की बात कही। वहीं, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

Adst

कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा।

जांच कमेटी गठित, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

छात्राओं द्वारा हॉस्टल और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर की गई शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर ने तत्काल जांच दल गठित किया है। जांच टीम में संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर फागेश सिन्हा तथा आदिवासी विकास विभाग की सहायक संचालक किरण राजपूत शामिल हैं।

जांच दल को विद्यालय पहुंचकर छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं की जांच करने और दो दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने जांच के बाद शिकायतों में तथ्य पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Adst

सभी छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर वसंत ने जिले के आश्रम छात्रावासों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को भी एक सप्ताह के भीतर सभी छात्रावासों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रावासों में बिजली, भोजन, साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच करना है।

छात्राओं के जिला कलेक्टरेट पहुंचने और उनकी शिकायतों पर तत्काल जांच कमेटी गठित किए जाने के बाद अब शिवपुर एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

कांग्रेस करेगी जांच समिति गठित

शिवपुर, बतौली एकलव्य विद्यालय की आदिवासी छात्राओं का स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर पैदल यात्रा को जिला कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है। एक महीने से विद्यालय में बिजली नहीं है यह गंभीर प्रशासनिक चूक है। छात्राओं की मौजूदगी में मैंने कलेक्टर सरगुजा से चर्चा की है। कलेक्टर के द्वारा जांच की बात की है लेकिन हम प्रशासनिक जांच के भरोसे नहीं रहेंगे। पार्टी की ओर से भी जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जांच कमेटी की अनुशंसा प्रेषित कर दी है।

बालकृष्ण पाठक
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst