Thetarget365

अंबिकापुर : शंकरघाट और घुनघुट्टा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

अंबिकापुर @thetarget365 छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने घाट बंधन कर अस्तांचल सूर्य को अर्ध्य दिया। शंकरघाट और घुनघुट्टा नदी पर श्रद्धालुओं के पहुंचने व पूजा अर्चना की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

दोनों घाटों पर स्वयंसेवको ने आज दिन भर मेहनत कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मां महामाया छठ सेवा समिति शंकरघाट के अध्यक्ष विजय सोनी व श्याम घुनघुट्टा सेवा समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने दिनभर तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को अस्तांचल सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घाट पर हजारों की तादाद में छठव्रतियों के आने की संभावना है।

श्याम घुनघुट्टा सेवा समिति ने 2100 घाटों का निर्माण किया है। गुरुवार को जबलपुर की सावन बैंड घुनघुट्टा घाट पर अपनी प्रस्तुति देगी। शुक्रवार को उदयमान सूर्य के अर्ध्य के दौरान गंगा आरती होगी। पूरे घाट क्षेत्र को आकर्षक झंडियों और विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। पार्किंग के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने कहा है कि समिति की ओर से घाट पर सुविधाओं को बढाने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा है कि छठ पूजा के दौरान समिति और उसके सदस्य छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा हेतु तत्पर एवं तैयार रहेंगे।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष-रामकुमार गुप्ता के साथ ही समिति के स्वयंसेवक संजीव कश्यप, नारद गुप्ता, उत्तम राजवाड़े, गीता प्रसाद, प्रकाश सोनी, निलेश कश्यप, नीरज गुप्ता, पंकज, तेजराज, आशुमल, आदर्श, राकेश, शुभम, मुकेश, अभय, आशीष आदि पूजा की तैयारियों के लिए सक्रिय रहे।

कलेक्टर-एसपी ने घुनघुट्टा एवं शंकरघाट में तैयारियों का लिया जायजा

छठ पर्व के मद्देनजर कलेक्टर विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बुधवार को अंबिकापुर के घुनघुट्टा घाट एवं शंकरघाट का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अमले के साथ दोनों स्थलों पर पहुंचकर कलेक्टर एवं एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर भोसकर ने शंकरघाट पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन करते हुए छठ पूजा समिति के सदस्यों से पर्व के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक टीम को पूजा स्थल पर सुरक्षा हेतु नगर सैनिकों की ड्यूटी, एवं मुख्य मार्ग पर आवश्यक बैरीकेडिंग, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने, पार्किंग की व्यवस्था, आवागमन रूट निर्धारित करने, निर्बाध यातायात सहित स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने घुनघुट्टा घाट का भी निरीक्षण किया और समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक सहयोग की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक पटेल ने पुलिस की टीम को निर्देशित किया कि सुरक्षा एवं निगरानी हेतु राजस्व टीम के साथ आवश्यक समन्वय करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सहज आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था हो। आवागमन रूट निर्धारित कर वाहनों के आने जाने को नियंत्रित किया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित राजस्व एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

thetarget365

Recent Posts

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

2 hours ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

2 hours ago

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

3 hours ago

This website uses cookies.