Ambikapur Road Accident : अंबिकापुर – मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीघाट के समीप अनियंत्रित टीपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार पालीटेक्निक के छात्र अर्जुन सिंह रावत 16 वर्ष की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक का दोस्त रुद्रांश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस दुखद हादसे से रावत परिवार गहरे सदमे में है। पल भर में परिवार की खुशियां छीन गई।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व उमेद सिंह रावत का परपोता, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह रावत का पोता तथा हर्ष सिंह रावत का सुपुत्र अर्जुन सिंह रावत कक्षा दसवीं की पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। गुरुवार की दोपहर वह अपने दोस्त बौरीपारा अंबिकापुर निवासी रुद्रांश जायसवाल के साथ अजबनगर की ओर से स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। कालीघाट के समीप मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर से जा रही अनियंत्रित टीपर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक तरीके से वाहन चलाते हुए स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अर्जुन उछल कर टीपर से जा टकराया। गिरते ही उसे गंभीर चोट आई। रुद्रांश भी घायल हो गया। उनकी स्कूटी, टीपर के सामने हिस्से में जा घुसी।
दुर्घटना के बाद टीपर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल अर्जुन और रुद्रांश को घटनास्थल से उठाकर लाइफ लाइन हॉस्पिटल लाया गया। अर्जुन के सिर में गंभीर चोट थी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हंसमुख, मिलनसार अर्जुन की मौत से उसे जानने वाले स्तब्ध हैं। अर्जुन का इस तरह असमय जाना रावत परिवार पर वज्रापात के समान है। उसका शव जैसे ही घर पहुंचा सभी की आंखें नम हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
Balendra Shah Nepal PM: नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो गया…
Global Energy Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष आज अपने 21वें दिन में प्रवेश…
Dhurandhar 2 Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया…
Fatty Liver Symptoms: हमारा लिवर शरीर के एक 'केमिकल कारखाने' की तरह है, जो चौबीसों…
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए…
Robot Chaos: आधुनिक युग में रोबोट इंसानों की मदद के लिए बनाए गए हैं, लेकिन…
This website uses cookies.