Ambikapur Road Accident : अंबिकापुर शहर के रिंग रोड क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। नमना कला स्थित रिंग रोड पर गुडलक मोटर्स के सामने गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार, बाइक सवार युवक गांधी चौक की ओर से बस स्टैंड की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार हादसे की एक बड़ी वजह प्रतीत हो रही है, साथ ही ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि रिंग रोड क्षेत्र में सड़क किनारे भारी वाहनों का खड़ा रहना आम बात है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां ट्रक और अन्य भारी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रहा है।फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से चुनावी बिसात…
Rupee vs Dollar: भारतीय मुद्रा बाजार (Forex Market) के लिए आज का दिन किसी बड़े…
Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में न्याय की गुहार लगा रही एक दुष्कर्म…
Surajpur Murder Mystery: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात का…
Raipur Municipal Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विकास को नई रफ्तार देने के…
Surguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल…
This website uses cookies.