Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 देश-विदेश में चर्चा में रह चुका अंबिकापुर का गार्बेज कैफे अब बंद होने जा रहा है। नगर निगम की नई एमआईसी बैठक में इसे कांग्रेस का दिखावा बताते हुए बंद करने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस-भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
अंबिकापुर को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल के तहत पूर्व कांग्रेस सरकार ने गार्बेज कैफे की शुरुआत की थी। नया बस स्टैंड स्थित इस कैफे में 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन और आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता दिया जाता था। यह योजना लोगों को प्लास्टिक कचरा एकत्र करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जिस गार्बेज कैफे से अंबिकापुर का नाम देश-विदेश तक पहुंचा, उसे दिखावा कहकर बंद किया जा रहा है। भाजपा हमेशा जनता को गुमराह करने का काम करती है।” महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखना प्राथमिकता है, लेकिन गार्बेज कैफे को लेकर अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनी है।
गार्बेज कैफे को बंद करने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इसे भाजपा की विफलता बता रही है, तो वहीं भाजपा इसे पूर्व सरकार की बेकार योजना करार दे रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर नगर निगम और राजनीतिक दलों के बीच खींचतान और बढ़ सकती है।
अंबिकापुर के गार्बेज कैफे को बंद करने के निर्णय ने स्वच्छता मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम इस योजना को बंद करने के बाद प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए क्या नया कदम उठाता है।
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल…
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कुछ समय काफी उथल-पुथल भरा रहा…
Sudan Chad Conflict: सूडान में पिछले एक साल से अधिक समय से जारी भीषण गृहयुद्ध…
Balendra Shah Nepal PM: नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो गया…
Global Energy Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष आज अपने 21वें दिन में प्रवेश…
This website uses cookies.