छत्तीसगढ़

चार घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस सेवा, तड़पते नवजात ने तोड़ा दम

उदयपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरकारी व्यवस्था की लापरवाही और एम्बुलेंस सेवा की देरी ने एक नवजात की जान ले ली। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्गाडांड की विशेष संरक्षित पण्डो जनजाति की एक गर्भवती महिला को जब अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तब परिजनों ने तुरंत 102 एम्बुलेंस को कॉल किया। लेकिन एम्बुलेंस के आने से पहले ही महिला ने घर पर ही दाई की मदद से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

जन्म के कुछ ही देर बाद मां और नवजात को 102 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर लाया गया। वहां शिशु का वजन करीब ढाई किलो पाया गया और शुरुआती जांच के बाद स्थिति सामान्य बताई गई। लेकिन कुछ ही समय बाद नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नवजात की हालत गंभीर देखते हुए दोपहर 3 बजे जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया।

यहीं से शुरू हुआ सरकारी तंत्र की असंवेदनशीलता का सिलसिला। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन चार घंटे तक इंतजार के बाद भी कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची। परेशान परिजन बार-बार कॉल करते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंततः शाम 6 बजे नवजात ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

सबसे दुखद बात यह रही कि रात 8 बजे एम्बुलेंस कर्मियों का कॉल आया कि वे अब रवाना हो रहे हैं और परिजन तैयार रहें। इस पर पीड़ित परिवार ने गमगीन स्वर में कहा, “अब क्या करेंगे आकर, हमारा बच्चा तो चला गया।”

निराश और टूट चुके परिजन रात 11 बजे मृत नवजात और मां को बाइक पर लेकर गांव लौटे। इस घटना ने न केवल एम्बुलेंस सेवाओं की विफलता को उजागर किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा की पोल खोल दी है।

सीएचसी उदयपुर के बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा ने कहा कि “मामले की जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि लापरवाही कहां हुई।” वहीं, मितानिन मानकुंवर ने बताया कि यदि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो शायद नवजात को बचाया जा सकता था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह केवल एक मासूम की मौत नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता और निष्क्रियता की असली तस्वीर है, जो जवाबदेही की मांग कर रही है।

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

9 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

9 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.