छत्तीसगढ़

एम्बुलेंस चोरी का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, एक और एम्बुलेंस की चोरी में शामिल था आरोपी

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, चोरी की गई एम्बुलेंस के कुछ हिस्से बरामद

Ambulance theft : जिला अस्पताल अंबिकापुर से चोरी हुई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मणीपुर पुलिस ने सतत प्रयास और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी की बात कबूल करते हुए एम्बुलेंस को बेचने की साजिश में शामिल अन्य साथियों का भी खुलासा किया है। फिलहाल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार, प्रार्थी संदीप कुमार यादव, जो कि एम्बुलेंस संचालन का जिला प्रबंधक है और वर्तमान में गोधनपुर, थाना गांधीनगर में निवासरत है, ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एम्बुलेंस क्रमांक CG 02 6563 को चालक भुनेश्वर कुमार ने 10 जुलाई को स्टेरिंग जाम होने की वजह से जिला अस्पताल के नक्की पुरिया वार्ड के पास पार्क किया था। जब 17 जुलाई को एम्बुलेंस देखने पहुंचे तो वह वहां से गायब थी। आसपास पूछताछ पर कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण क्रमांक 205/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की। अस्पताल परिसर के CCTV फुटेज की जांच के दौरान एक रिकवरी वैन द्वारा एम्बुलेंस को ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मो. इब्राहिम अंसारी पिता मो. इस्माइल अंसारी (32 वर्ष), निवासी मोमिनपुरा, हरसागर तालाब के पास, थाना कोतवाली अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ जिला अस्पताल से एम्बुलेंस चोरी की बात स्वीकार की, बल्कि यह भी कबूला कि दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से भी एक अन्य एम्बुलेंस चोरी कर उसे अपने अन्य साथियों को बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हौंडा मोटरसाइकिल, मोबाइल, ₹5000 नकद और एम्बुलेंस के कुछ टूटे-फूटे हिस्से बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इसके अतिरिक्त दरिमा थाने में भी आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल चौहान, धीरज गुप्ता, और आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

गुनाह का बोझ नहीं सह पाया: 9 दिन बाद खुद पहुंचा थाने

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…

2 hours ago

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

2 hours ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

2 hours ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

2 hours ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

3 hours ago

This website uses cookies.