जांजगीर-चांपा के विजय महासंकल्प रैली में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है- अमित शाह

मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है

केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे

ओबीसी को पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और 27 प्रतिशत आरक्षण दिया, ओबीसी आयोग का गठन किया

छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुँकार भरी और कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका। शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया, छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का अपनी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के उपचार का पूरा खर्चा मोदी सरकार उठा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए, उसमें से 38 लाख शौचालय छत्तीसगढ़ में बने। 75 साल के बाद छत्तीसगढ़ की बहनों को शौचालय मिला। छत्तीसगढ़ के 2 करोड लोगों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मुफ्त में मिलता है। मुफ्त में गरीब का चूल्हा जलाने का काम मोदी सरकार ने किया है। 36 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया, 10 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना का नि:शुल्क का टीका लगाया। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर भारत और छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश दुनिया के अर्थतंत्र की तालिका में 11वें नंबर पर था, आज पाँचवें नंबर पर है। मोदी की गारंटी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम दुनिया में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। शाह ने कहा कि मोदी जी ने दलित, आदिवासी, पिछड़ा सभी का सम्मान करने का काम किया। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है। ओबीसी को पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। ओबीसी आयोग का गठन किया। यह सभी योजनाएँ ओबीसी समाज, आदिवासी समाज, दलित समाज और सभी के लिए लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ-साथ आज भारत देश ने चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा और भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया में तीसरी शक्ति बनाया। जी-20 के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुँचाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा देने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। कश्मीर में धारा 370 का नासूर सालों से परेशान कर रहा था। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ मिला दिया। इसी प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को दंडित करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। 2 महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णु देव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो, हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ।

छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है- विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उसको पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री आवास का निर्णय ले लिया गया है, 2 साल के धान के बकाया बोनस 3716 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है, 3716 करोड रुपए में किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हुई है, धान का प्रति क्विंटल 3100 रूपए कीमत दे रहे हैं अंतर की राशि भी बहुत जल्द किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाले मार्च से सभी विवाहित महिलाओं को खाते में 12 हजार रूपए सालाना मिलने लगेगा। इसी तरह मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सभी वादे को पूरा करेंगे। यह मोदी जी का चुनाव है, इस चुनाव में जांजगीर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी व वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, सांसद गुहाराम अजगले, मंत्री ओपी चौधरी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव सौरभ सिंह, निर्मल सिन्हा, सनम जांगड़े, संतोष लहरे, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, मोतीराम चंद्रवंशी, श्रीमती कमला देवी पाटले, लीलाधर सुल्तानिया, मेघाराम साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक चवलानी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Central Jail : जेल में कैदी की ‘मौज’, परिजनों को साथ रहने की दी छूट, सुप्रीटेंडेंट ने 2 प्रहरियों को किया सस्पेंड

Ambikapur Central Jail :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने…

2 minutes ago

Janjgir Champa Accident : जांजगीर-चांपा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत और दो बच्चे घायल

Janjgir Champa Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…

47 minutes ago

Bilaspur Deer Poaching : सरकारी रिसॉर्ट में हिरण का शिकार और पार्टी, मैनेजर समेत चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Bilaspur Deer Poaching :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…

50 minutes ago

Bhilai Suicide Case : भिलाई में पेंटर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

Bhilai Suicide Case :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले भिलाई शहर में…

56 minutes ago

Korba Murder Case : अपनों ने ही उजाड़ा था पूर्व डिप्टी सीएम का परिवार, जानें हाईकोर्ट का ताजा फैसला

Korba Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के साथ हुई…

1 hour ago

TMC Attack on BJP : TMC ने भाजपा के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र , मणिपुर हिंसा और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा

TMC Attack on BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को 'आरोपपत्र युद्ध' छिड़…

2 hours ago

This website uses cookies.