राष्ट्रीय

Amit Shah Rally: अमित शाह ने मिथिलांचल में भरा दम, कहा – ‘डबल इंजन की सरकार जरूरी’

Amit Shah Rally: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन दरभंगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखे हमले किए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे राज्य में “जंगल राज” की वापसी रोकने के लिए कमल छाप पर बटन दबाएं। शाह ने कहा कि जिन लोगों ने कभी बिहार को भय और भ्रष्टाचार में डुबो दिया था, वे अब नए भेष में लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

दरभंगा में विकास की नई तस्वीर: शाह

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दरभंगा में एम्स (AIIMS) का निर्माण हुआ, जो अब बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा,“लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की सरकार 10 साल तक केंद्र में रही, लेकिन उन्होंने दरभंगा के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया।”शाह ने कहा कि दरभंगा का विकास अब रुकने वाला नहीं है। यहां मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है, जिससे मिथिला क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

राम मंदिर पर विपक्ष पर हमला

अमित शाह ने अपने भाषण में राम मंदिर मुद्दे को भी जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा,“मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस और लालू—सबने मिलकर राम मंदिर के निर्माण को रोका। लेकिन मोदी जी ने सत्ता में आते ही अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार किया।”उन्होंने कहा कि राम मंदिर न केवल करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की संस्कृति और विश्वास की पहचान भी है।

पाकिस्तान को चेतावनी: गोली नहीं, गोले से जवाब

गृह मंत्री ने पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।“पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों को मारा था। मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की, तो गोली नहीं, गोले से जवाब मिलेगा।”

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा

अमित शाह ने अपने भाषण में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में अब डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाएगा, जैसा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में स्थापित किया गया है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार अब सिर्फ पलायन का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।

“राजद महिलाओं के विरोध में है”

राजद (RJD) पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि लालू यादव की पार्टी ने महिला रोजगार योजना का विरोध किया।“राजद ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि जीविका दीदी को दिए गए 10,000 रुपये वापस लिए जाएं। यह महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ मानसिकता को दर्शाता है।”उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है, जबकि विपक्ष केवल सत्ता की राजनीति में व्यस्त है।

अमित शाह की दरभंगा रैली ने बिहार चुनाव के अंतिम दिन राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। जहां भाजपा ने विकास और सुरक्षा को मुद्दा बनाया है, वहीं विपक्ष महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर है।

Read More: Gold Silver Prices Today: फेड की सख्ती का असर: ग्लोबल मार्केट के चलते सोना-चांदी हुआ सस्ता

Thetarget365

Recent Posts

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: संजय दत्त पर पाकिस्तानी फैन ने लुटाई दौलत, गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 और लाखों की एंटीक घड़ी

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की लोकप्रियता की सीमाएं…

10 minutes ago

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

31 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

47 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

57 minutes ago

This website uses cookies.