रायपुर @thetarget365 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित किया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में अमित शाह ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने घोषणा की कि बस्तर पंडुम उत्सव को अगले वर्ष 12 श्रेणियों में मनाया जाएगा और देशभर के आदिवासी कलाकार इसमें भाग लेंगे। साथ ही, सभी देशों के राजदूतों को बस्तर आमंत्रित कर यहां की परंपरा, कला और संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।
गृह मंत्री ने बस्तर में हो रहे तेज विकास की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां गोलियों की आवाज आती थी, अब वहां स्कूलों की घंटियां बज रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब बस्तर भय नहीं, बल्कि भविष्य का पर्याय बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि नक्सली अब बस्तर के विकास को नहीं रोक सकते।
उन्होंने यह भी बताया कि जो गांव सभी नक्सलियों को सरेंडर करवा देंगे, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ‘नक्सलवाद मुक्त’ घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह अपील की कि हर गांव में सभा बुलाकर नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जाए।
अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल नारे दिए, लेकिन मोदी सरकार ने वास्तव में गरीबों के जीवन में बदलाव लाया है। बीते 10 वर्षों में 4 करोड़ से ज्यादा घर, 11 करोड़ गैस कनेक्शन, 12 करोड़ शौचालय, 15 करोड़ जल कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 70 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया।
कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर से अब बैरिस्टर, डॉक्टर, कलेक्टर और सब-इंस्पेक्टर बनेंगे। युवाओं को कंप्यूटर और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग और राष्ट्रीय बाज़ारों में पहचान दिलाने की भी बात कही।
अंत में अमित शाह ने सभी नागरिकों से अपील की कि निडर होकर, निष्ठा से विकास के मार्ग पर चलें, क्योंकि मोदी जी के शासन में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बस्तर अब नक्सलवाद की नहीं, विकास और सांस्कृतिक गौरव की मिसाल बनेगा।
IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…
Earthquake in Delhi : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…
Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…
Iran War Impact : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का प्रभाव अब…
Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…
Raisin Water Benefits : किशमिश का पानी स्वास्थ्य के लिए किसी जादुई औषधि से कम…
This website uses cookies.