Amit Shah Vs Rahul
Amit Shah Vs Rahul Lok Sabha: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चल रही चर्चा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच सदन में एक तीखी बहस देखने को मिली। जब अमित शाह ने राहुल गांधी द्वारा पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों का जवाब देना शुरू किया, तो इस बीच राहुल गांधी ने खड़े होकर गृह मंत्री से कुछ पूरक सवाल पूछने का प्रयास किया। राहुल गांधी के इस हस्तक्षेप पर अमित शाह भड़क उठे।
गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में राहुल गांधी को टोकते हुए कहा, “मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा आप नहीं तय करेंगे।” शाह ने आगे कहा कि आरोपों के जवाब देना और सही जानकारी देना उनका संवैधानिक दायित्व है और वह अपने क्रम से ही बोलेंगे। यह घटनाक्रम सदन के भीतर तनावपूर्ण माहौल को दर्शाता है, जहां दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे।
अमित शाह के भाषण के बीच हस्तक्षेप करते हुए, राहुल गांधी ने दो प्रमुख सवाल उठाए। पहला, उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक हालिया फैसले पर सवाल किया। राहुल गांधी ने पूछा कि “पहली बार डिसीजन लिया गया कि चुनाव आयुक्त को पूरी इम्युनिटी दी जाए। इसके पीछे जो सोच थी वो हमें पहले बताएं।” उन्होंने इस निर्णय के औचित्य पर स्पष्टीकरण मांगा।
दूसरा सवाल उन्होंने हरियाणा में कथित फर्जी वोटरों के मुद्दे पर किया, जिसका हवाला शाह ने अपने भाषण में दिया था। राहुल गांधी ने चुनौती देते हुए कहा, “हरियाणा की जहां बात हुई इन्होंने एक उदाहरण लिया, वहां पर अनेक उदाहरण हैं, 19 लाख वहां फेक वोटर हैं।” उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दावों पर जोर देते हुए अमित शाह को सीधी बहस की चुनौती भी दी: “मेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस हो जाए। अमित शाह को मैं चुनौती देता हूं कि आप इस पर बहस हो जाए।”
राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि वह एक-एक करके उनके सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह जाता है, तो मतदाता सूची से नाम हटाने का अधिकार अधिकारी से वापस ले लिया गया, जिसके कारण यह परेशानी खड़ी हुई है। शाह ने इसे ‘सामान्य गलतियां’ बताया और कहा कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से यही सुधरना है।
गृह मंत्री ने विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘वोट चोरी’ शब्द पर पलटवार करते हुए कहा, “विपक्ष इसे वोट चोरी कर रहा है, मैं बताता हूं वोट चोरी क्या है।” उन्होंने एक उदाहरण दिया जहां बिहार में एक वोटर की उम्र 24 साल थी, जिसे मतदाता सूची में 124 साल बताया गया था। शाह ने स्पष्ट किया कि बाद में नीता देवी नामक उस महिला ने खुद बताया था कि यह ऑनलाइन फॉर्म भरने में हुई गड़बड़ी थी, न कि वोट चोरी।
बहस के दौरान, राहुल गांधी ने अमित शाह के जवाब देने के क्रम को लेकर उनकी प्रतिक्रिया को “ये डरा और घबराया हुआ रेस्पॉन्स है, ये सही रेस्पॉन्स नहीं है” कहकर खारिज करने की कोशिश की।इस पर अमित शाह ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वह 30 साल से संसद या विधानसभा में चुनकर आ रहे हैं, और “ऐसा कभी नहीं हुआ।” उन्होंने फिर से दोहराया कि “मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा, आप नहीं।” उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को अस्वीकार करते हुए कहा, “मैं उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देख रहा हूं कि क्या बोलूंगा।” शाह ने साफ किया कि वह विपक्ष के उकसावे में नहीं आएंगे और अपने तय क्रम से ही सदन को संबोधित करेंगे।
Read More: Amit Shah Parliament: SIR के मुद्दे पर शाह ने खोला इतिहास, कांग्रेस शासन के आंकड़े गिनाए
Hanumangarh Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से आज सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई…
सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अरुणाचल प्रदेश से…
Rajya Sabha Election 2026: देश की राजनीति में सोमवार, 16 मार्च 2026 का दिन बेहद…
NZ vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम इस वक्त पांच मैचों की रोमांचक…
LPG Crisis in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मची…
Energy Crisis in Sri Lanka: आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने अपनी…
This website uses cookies.