Thetarget365

यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने अंजुमन गौसिया कमेटी ने सौंपा थानेदार को ज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी का मामला

लखनपुर @thetarget365 पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी करने को लेकर लखनपुर अंजुमन गौसिया कमेटी के तत्वाधान में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे लखनपुर जामा मस्जिद से पदयात्रा करते हुए लखनपुर थाने पहुंचे। सभी ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हुए रावण की जगह जलने वाले विवादित व्यक्तय दिया है। पूर्व में भी यति नरसिंहानंद सरस्वती के द्वारा मुसलमानों को लेकर लगातार गलत बयान बाजी की जा रही है। उनके द्वारा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने तथा देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी के तत्वाधान में अक्रोशित मुस्लिम समुदाय ने लखनपुर थाने पहुंच यती नरसिंहानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

5 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

5 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

5 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

6 hours ago

This website uses cookies.