Thetarget365

अनोखी सोच संस्था की अभिनव पहल, निर्धन परिवार की बेटी का किया कन्यादान

अंबिकापुर @thetarget365 अनोखी सोच एक समाजसेवी संस्था द्वारा बुधवार को पुनीत कार्य करते हुए निर्धन कन्या का विवाह कराया। सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम सलका निवासी मीना सारथी अति निर्धन परिवार से है, उसके पूर्व पति का निधन हो चुका है। वर-वधु दोनों के परिवार वाले विवाह का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे।

सांड़बार स्थित वन देवी मंदिर परिसर में हुआ विवाह

दोनों पक्षों ने सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था अनोखी सोच के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू से संपर्क किया, तत्पश्चात संस्था के सदस्यों ने पूरी तन्मयता से बुधवार को सांड़बार वनदेवी मंदिर में मीना सारथी का विवाह ग्राम बेलखरिखा निवासी अजय सोनवानी के साथ धूमधाम से संपन्न कराया। इस दौरान वर-वधू दोनों पक्षों के लोगों के नाश्ते एवं भोजन की समुचित व्यवस्था संस्था द्वारा की गई।

नवविवाहित जोड़ा

इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू, अभय साहू, मोतीलाल ताम्रकार, सुनील साहू, भोला रक्सेल, लालजी साहू, अनिल चटर्जी, सतीश साहू, सत्यम, प्रदीप, अमित, मिथलेश, कार्तिकेय, राहुल, निशांत, नीरज, विक्की, विकास, पुनव, चन्दन, बबलू ,सावन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

4 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

5 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

5 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

5 hours ago

This website uses cookies.