छत्तीसगढ़

जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष–उपाध्यक्ष नियुक्ति : अध्यक्ष के लिए रामकिशुन सिंह और उपाध्यक्ष के लिए जगदीश साहू का नाम तय, शासन ने मांगी औपचारिक जानकारी

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने राज्य की सहकारी संस्थाओं और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) के तहत अशासकीय व्यक्ति रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष तथा जगदीश साहू को उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन/नामांकित किए जाने का प्रस्ताव है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में इस संबंध में छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के तहत आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि औपचारिक जानकारी प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस कदम को जिले के सहकारी बैंक के प्रशासनिक संचालन और निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 Final Update: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात से फाइनल मुकाबला

IPL 2026 Final Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला…

50 minutes ago

Himachal Accident : हिमाचल हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत, परिवार उजड़ा

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत चंबा जिले में घूमने आए बेंगलुरु के दो परिवारों…

2 hours ago

World Milk Day 2026: संपूर्ण आहार से डेयरी क्रांति तक, जानिए दूध का महत्व

World Milk Day 2026:  दूध को हमारे समाज में केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि…

2 hours ago

Kawardha Murder : मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, कवर्धा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की आशिक की हत्या

Kawardha Murder : छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला…

2 hours ago

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने SIR का तीसरा चरण शुरू किया, 4 राज्यों में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान

SIR Phase 3:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र…

2 hours ago

This website uses cookies.