अंबिकापुर @thetarget365 लाइफलाइन अस्पताल के डायरेक्टर व सामाजिक सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले विवेक दुबे को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग प्रमुख बनाया गया है।
संगठनात्मक व्यवस्था के दृष्टिगत लिए गए निर्णय के अनुसार उनकी यह नियुक्ति हुई है। विवेक दुबे सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर के छात्र भी रहे हैं। शिशु मंदिर संस्थान की गतिविधियों की अच्छी जानकारी भी रखते हैं। वे लंबे समय से भाजपा से भी जुड़े हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी कार्य कर चुके हैं। यह नियुक्ति आदेश सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान छत्तीसगढ़ के सचिव विवेक सक्सेना ने जारी किया है।
संस्थान के संभाग प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने पर विवेक दुबे ने कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान बच्चों की पढ़ाई के साथ उन्हें नैतिक गुणों से परिपूर्ण बनाता है। संस्थान में अध्ययन करने वाले बच्चे देश के विभिन्न क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। सरगुजा संभाग में शिशु मंदिरों की बेहतर व्यवस्था के लिए वे पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
India Japan Diplomacy : पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच…
Islamabad Lockdown: वैश्विक मंच पर अपनी साख मजबूत करने और एक सुरक्षित मेजबान की छवि…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के रोमांच के बीच लखनऊ सुपर…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी…
Dilip Ghosh Statement : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक फिजाओं में इन दिनों भारी उथल-पुथल देखने…
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं…
This website uses cookies.