India vs Pakistan : एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। क्रिकेट फैन्स की सबसे बड़ी दिलचस्पी 14 सितंबर को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में है। हालांकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ही सरगर्मी तेज हो गई है। वजह है लगातार बढ़ती विरोध की आवाजें और बहिष्कार की मांग।
हर गुजरते दिन के साथ उन खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है, जो मानते हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ एशिया कप में मुकाबला नहीं खेलना चाहिए। कई दिग्गजों ने इस मैच के आयोजन को गलत ठहराते हुए इसका विरोध किया है।
भारतीय क्रिकेटर और BJP नेता केदार जाधव ने सबसे ताज़ा बयान देकर विवाद को और हवा दी है। सलमान खान के फैन माने जाने वाले जाधव ने कहा कि भारत को एशिया कप में पाकिस्तान से बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने यह जरूर कहा कि वे चाहते हैं भारत जहां भी खेले, वहां जीते, लेकिन भारत-पाक मैच ही नहीं होना चाहिए।
केदार जाधव ने अपने बयान में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह एक हिट और सफल मिशन था और इसी संदर्भ में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने का विरोध जताया। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और भावनाएं क्रिकेट से ऊपर हैं।
इस विवाद पर राय देने वाले जाधव अकेले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान के साथ खेलने से साफ इनकार किया था। भज्जी ने कहा था कि “क्रिकेट बाद में है, देश और उसके वीर जवान पहले हैं।” वह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया था।
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी इस विवाद में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का विरोध जताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अंतिम निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर ही निर्भर करता है।
इस विवाद में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का बयान भी चर्चा में रहा। हालांकि उनकी वजह अलग थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में अगर भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ, तो पाकिस्तानी टीम को इंडियन क्रिकेटर्स से कड़ी शिकस्त झेलनी पड़ेगी। इसी कारण वह इस मुकाबले के न होने की दुआ कर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध और बहिष्कार की मांग ने एशिया कप की शुरुआत से पहले ही विवाद खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल इस पर क्या रुख अपनाते हैं।
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.