Oplus_16908288
Ambikapur News : शंकरगढ़ स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक विजय यादव के साथ कार्यालय में हुई मारपीट और गाली-गलौज की घटना ने पूरे बैंकिंग सिस्टम को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बैंक कर्मचारियों ने दोपहर 1 बजे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, त्योहारी सीजन में ग्राहकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बैंक दोपहर बाद पुनः खोले गए।
बताया गया है कि दिनांक 7 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे एक व्यक्ति संतोष कुमार बिना अनुमति शाखा प्रबंधक के चेंबर में घुस आया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में यादव ने तत्काल शंकरगढ़ थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
घटना को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। बैंककर्मियों ने इस कृत्य को कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले की शाखाएं काम बंद आंदोलन को मजबूर होंगी।
बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त शाखाएं एवं प्रधान कार्यालय अनिश्चितकालीन तालाबंदी पर जा सकते हैं।
इस बीच कलेक्टर विलास भोसकर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सरगुजा रेंज के आईजी से बात कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
बैंक कर्मचारी संगठनों और प्रबंधन ने एक सुर में मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए बैंक परिसर में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.