बिहार की रैली में मोदी ने खोली राहुल गांधी की 'डुबकी' का राज!
Bihar Election Rally: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में एक जोरदार रैली की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेगूसराय दौरे का जिक्र करते हुए उन पर व्यंग्य किया। मोदी ने कहा कि कुछ “बड़े-बड़े लोग” बिहार में पानी में डुबकी लगाकर “चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस” कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “अब कुछ बड़े लोग यहां की मछली देखने आ रहे हैं, पानी में डुबकी लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।” मोदी का यह बयान सीधे तौर पर राहुल गांधी के उस वायरल वीडियो पर था, जिसमें वे बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात के दौरान तालाब में कूद पड़े थे।
कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने बेगूसराय में मछुआरा समुदाय के साथ संवाद किया था। रैली के बाद वे पास के तालाब में पहुंचे और नाव से बीच में जाकर उसमें उतर गए। इस दौरान पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कन्हैया कुमार और कई मछुआरे उनके साथ थे। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ जाल डालने में भी हिस्सा लिया और इसे “जनसंवाद का प्रतीक” बताया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
पीएम मोदी ने न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि बिहार के आरजेडी-नेतृत्व वाले महागठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर विपक्ष की सरकार बनी तो वे लोगों को कट्टा दिखाकर डराएंगे और हाथ ऊपर करवाएंगे। आरजेडी की रैलियों में बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे बड़े होकर रंगदार बनना चाहते हैं — यह सुनकर कांप जाता हूं।”उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसमें कट्टा, कुशासन, क्रूरता और भ्रष्टाचार हो। मोदी ने जोर देकर कहा, “जहां भी जाता हूं, जनता एक ही बात कहती है — हमें ‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘राजग सरकार’ चाहिए।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता अब “हैंड्स अप” नहीं बल्कि “स्टार्ट-अप” चाहती है। उन्होंने कहा, “राजग सरकार युवाओं को कट्टा नहीं, बल्कि स्कूल बैग, कंप्यूटर, क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक देती है। यही नए बिहार की पहचान है।”
पीएम मोदी ने दावा किया कि बिहार में उनकी रैलियों में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, “जनता का संदेश साफ है — हमें कट्टा सरकार नहीं, NDA सरकार चाहिए।”बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 64.69% मतदान दर्ज किया गया था, जिसे विपक्ष NDA के खिलाफ जन समर्थन के संकेत के रूप में देख रहा है।इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत इस बात का संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
सीतामढ़ी की रैली में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर यह व्यंग्यपूर्ण हमला और “कट्टा बनाम स्टार्ट-अप” की बात बिहार चुनावी समर में राजनीतिक तापमान और बढ़ाने वाला साबित हुआ है। अब देखना होगा कि दूसरे चरण में जनता किसके पक्ष में मतदान करती है।
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…
This website uses cookies.