Breaking

Attack on advocate : अंबिकापुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हमला, अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल, हमलावर गिरफ्तार

जिला अधिवक्ता संघ ने की सुरक्षा बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग

Attack on advocate : गुरुवार को अंबिकापुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अधिवक्ता सुरेन्द्र चौहान पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय अधिवक्ता अपनी सीट पर बैठे हुए थे, तभी आरोपी संतोष गिरी अचानक पीछे से आया और उनके सिर पर डंडे से कई बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तत्काल जिला न्यायालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर सात टांके लगे हैं।

Adst

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संतोष गिरी, निवासी ग्राम अलखडीहा, राजपुर ने बताया कि उसने कुछ दस्तावेज अधिवक्ता को तैयार करने के लिए दिए थे, जो समय पर नहीं बने। इसी बात से नाराज होकर उसने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस को दिए बयान में वह बार-बार अपनी बात बदल रहा है, जिससे उसके मानसिक संतुलन पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

इधर, इस हमले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ में भारी नाराजगी है। संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्यायालय परिसर की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कोर्ट परिसर में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेरोकटोक डंडा और अन्य हथियार लेकर घुस रहे हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की है।

thetarget365

thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • End Year 2025
  • IPL 2026
  • Take
  • Top News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • बलोद
    • बलोदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • बेमेतरा
    • बीजापुर
    • बिलासपुर
    • दंतेवाड़ा
    • रायपुर
    • सुकमा
    • सरगुजा
    • रायगढ़
    • नारायणपुर
    • सूरजपुर
    • बलरामपुर
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कोरबा
    • धमतरी
    • कांकेर
    • गरियाबंद
    • दुर्ग
    • खैरागढ़
    • जांजगीर-चांपा
    • बलरामपुर-रामानुजगंज
    • कवर्धा
    • GPM
    • राजनांदगांव
    • महासमुंद
    • जगदलपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सक्ती
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    • मणिपुर
    • केरल
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • मेघालय
    • मिजोरम
    • नगालैंड
    • सिक्किम
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.