Baba Vanga Pedictions : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह एक भयंकर भूकंप दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके बाद जापान, हवाई, गुआम और अलास्का तक सुनामी अलर्ट जारी करना पड़ा। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस आपदा की पुष्टि की है।
जैसे ही यह प्राकृतिक आपदा सामने आई, सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा शुरू हो गई। दावा किया जा रहा है कि वेंगा ने 2025 में भूकंपों, प्राकृतिक आपदाओं और तकनीकी खतरों में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। कई लोग मान रहे हैं कि उनकी भविष्यवाणियां अब सच साबित हो रही हैं।
बाबा वेंगा ने 2025 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें सबसे प्रमुख थी—यूरोप की जनसंख्या में तेज़ गिरावट। इसके पीछे संभावित कारण उन्होंने युद्ध, महामारियां और राजनीतिक अस्थिरता बताए थे। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह भविष्यवाणी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
वेंगा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि कुछ पारंपरिक वैश्विक शक्तियां कमजोर होंगी और नई ताकतें, विशेषकर एशिया से, उभरेंगी। यह बात दुनिया की बदलती राजनीतिक तस्वीर को देखते हुए काफी हद तक सटीक जान पड़ती है। चीन और भारत जैसे देशों का बढ़ता प्रभाव इस बात का संकेत है।
एक और सनसनीखेज भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 में पृथ्वी का एलियंस या किसी बाहरी सभ्यता से संपर्क संभव है। हाल ही में 1 जुलाई को चिली में एक टेलीस्कोप से देखी गई रहस्यमयी वस्तु—3I/ATLAS—को लेकर अटकलें तेज हैं कि यह एलियन शिप हो सकता है।
वेंगा ने यह भी कहा था कि 2025 तक ऐसी तकनीक सामने आ सकती है जो मानव मस्तिष्क को नियंत्रित कर सकेगी। यह भविष्यवाणी जहां तकनीकी क्षेत्र में बड़ी छलांग का संकेत देती है, वहीं नैतिक और सामाजिक विवादों की आशंका भी पैदा करती है।
बाबा वेंगा की सबसे प्रमुख चेतावनियों में से एक यह थी कि 2025 में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और चरम मौसम की घटनाओं में तेज़ी आएगी। रूस में आया हालिया भीषण भूकंप और जारी सुनामी अलर्ट उनकी इस भविष्यवाणी को सच होता हुआ दिखा रहे हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर वैज्ञानिकों और विश्लेषकों में हमेशा से मतभेद रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने एक बार फिर उनकी भविष्यवाणियों को चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है। चाहे यह महज संयोग हो या किसी बड़े बदलाव का संकेत—2025 कई रहस्यमयी घटनाओं का साल साबित हो सकता है।
Qin Shi Huang Tomb : चीन की धरती के नीचे एक ऐसा विशाल और भव्य…
Singapore Open 2026 : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…
Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…
Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…
Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…
China Nuclear Expansion : चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…
This website uses cookies.