बलरामपुर पुलिस ने बलपूर्वक हटाया चक्काजाम, 3 आरोपी हिरासत में, कल हो सकता है खुलासा

अंबिकापुर (thetarget365)। जिला मुख्यालय बलरामपुर में बजरंग दल नेता सुजीत स्वर्णकार और युवती की संदिग्ध मौत को लेकर दोपहर से चल रहे चक्काजाम को देर शाम पुलिस ने बल पूर्वक हटा दिया। पुलिस व प्रशासन की बार-बार समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हट रहे थे। आंदोलन के दौरान ही मंत्री रामविचार नेताम का पुतला फूंक नारेबाजी भी की गई। संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से लगे डुमरखी के जंगल में 27 मई को सुबह बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत स्वर्णकार 25 वर्ष और किरण काशी 22 वर्ष का शव मिला था। शुरुआती जांच में हाथ-पैर के साथ कमर में निशान के कारण सुजीत की पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई गई थी। बजरंग दल के नेता सुजीत स्वर्णकार और युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं होने से गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ता ने गुरुवार को फिर से चक्काजाम कर दिया था। उनकी मांग थी कि बलरामपुर पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे।

बता दें फॉरेंसिक जांच के बाद पीएम रिपोर्ट में पता चला है कि जलने के निशान करंट लगने के कारण बने थे। सुजीत स्वर्णकार व किरण काशी की मौत करंट लगने से हुई थी। बलरामपुर पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने जानवरों का शिकार करने के लिए करंट फैलाया था, जिसकी चपेट में बजरंग दल नेता सुजीत सोनी एवं उसे बचाते हुए किरण काशी की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों ग्रामीणों के पास से फैलाया गया तार भी बरामद किया गया है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती थी लेकिन उससे पहले नेशनल हाइवे पर लोगों ने चक्काजाम कर आंदोलन शुरू कर दिया।

thetarget365

Recent Posts

Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, अब नोएडा बना उत्तर प्रदेश का असली इंजन

Jewar Airport Inauguration :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश…

8 minutes ago

Bangladesh IPL 2026 : बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण से हटा प्रतिबंध, अब फैंस देख सकेंगे हर मैच लाइव

Bangladesh IPL 2026 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

11 minutes ago

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

24 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

3 hours ago

This website uses cookies.