Thetarget365

सड़क सुरक्षा को लेकर बलरामपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 653 शराबी चालकों पर कार्यवाही, 80 के लाइसेंस निलंबित

बलरामपुर @thetarget365 सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए बलरामपुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग, स्टंटबाज़ी, ओवरलोडिंग और ट्रिपल सवारी जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बलरामपुर जिले के थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 653 से अधिक चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में संबंधित चालकों पर न्यायालय द्वारा ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

अब तक परिवहन विभाग द्वारा 80 चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है। वहीं, अन्य राज्यों के लाइसेंस धारकों के विरुद्ध संबंधित राज्य के परिवहन विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, विशेषकर शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, और हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें। बलरामपुर पुलिस की यह मुहिम सड़क सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक और प्रभावी पहल के रूप में सामने आई है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

8 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

8 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.