Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 का महीना त्योहारों का रंग लेकर आ रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व और त्यौहार हैं, जिनके कारण बैंकों में छुट्टियां होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में त्योहारों पर भी छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको अक्टूबर में बैंक का कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जान लेना जरूरी है, ताकि आखिरी वक्त पर परेशानी न हो। अक्टूबर 2025 में बैंक बंद रहने की तारीखें पूरे भारत में हर रविवार (5, 12, 19, 26 अक्टूबर) और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) को सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 1 अक्टूबर को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के कारण केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागालैंड, सिक्किम, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती और दशहरा के कारण बैंक बंद रहेंगे। 3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के कारण छुट्टी रहेगी। 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, चंडीगढ़ में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहेंगे। 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। 18 अक्टूबर को असम में काती बिहू पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, केरल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के कारण छुट्टी रहेगी। 22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, यूपी और बिहार में दिवाली और संबंधित त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाईदूज, लक्ष्मी पूजा, चित्रगुप्त जयंती आदि के कारण छुट्टी रहेगी। 27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) पर बैंक बंद रहेंगे। 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) के कारण छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार पटेल जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं हालांकि बैंक शाखाएं इन छुट्टियों में बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, और एटीएम लेन-देन बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे। आप ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, अकाउंट बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और कैश विड्रॉल जैसी सेवाएं इन छुट्टियों में प्रभावित हो सकती हैं। जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाएं अगर आपकी कोई बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण डेडलाइन जैसे RD की किस्त, लोन पेमेंट, फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी आदि इन छुट्टियों के दौरान आती है, तो उसका प्रोसेसिंग अगली कार्यदिवस पर होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने बैंकिंग काम अक्टूबर महीने की छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। अक्टूबर 2025 के महीने में त्योहारों की भरमार के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। RBI के जारी कैलेंडर को ध्यान में रखकर बैंकिंग काम समय से पूरा करना जरूरी है। इससे आप आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानियों से बच सकते हैं। Read MOre : US Shutdown: ट्रंप की जिद से अमेरिका में शटडाउन की आशंका बढ़ी, सरकारी सेवाएं ठप होने का खतरा














