Thetarget365

BEO suspended: अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला

आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने की कार्रवाई

रायपुर @thetarget365 शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी BEO बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची में अनियमितताएं पाई गईं हैं।

सूची की त्रुटियों को काउंसलिंग के पूर्व ठीक कर प्रक्रिया तो पूर्ण कर ली गई, लेकिन वरीयता सूची तैयार करने में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर, जांजगीर-चांपा द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव दिया गया था। इसी के आधार पर बिलासपुर संभागायुक्त ने बीईओ दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Goldfish driving car: गोल्डफिश ने कार चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 मिनट में 40 फीट दौड़ाई गाड़ी, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Goldfish driving car:  दुनिया में रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अक्सर…

19 minutes ago

Dattatreya Hosabale: ‘मृत्यु के बाद शत्रुता नहीं रहती’: खामेनेई पर विरोध और शोक की मर्यादा पर बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले

Dattatreya Hosabale: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित…

23 minutes ago

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

1 hour ago

This website uses cookies.