भारत बंद का सरगुजा में मिलाजुला असर, आदिवासी समाज ने शहर में रैली निकाल दुकानों को कराया बंद, खुले रहे स्कूल-कॉलेज

अंबिकापुर @thetarget365 सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर निर्णय को लेकर भारत बंद (Bharat Bandh)  का सरगुजा जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर में कुछ प्रतिष्ठान बंद रहे वहीं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा नगर में घूमकर दुकानों को बंद करवाने का प्रयास किया गया। पूरे प्रदेश में इस भारत बंद का असर मिलाजुला रहा। कई संघों ने इस बंद के आह्वान को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया था।

अंबिकापुर शहर में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में एकजुट हो आदिवासियों ने बंद के समर्थन में कलेक्ट्रेट चौक से रैली निकली। जगह जगह घूमकर दुकानों-प्रतिष्ठानों को बंद कराने आह्वान किया जाने लगा। भारत बंद के मद्देनजर सुबह से पुलिस बल भारी संख्या में चौक-चौराहों पर तैनात थी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने रैली के साथ-साथ पुलिस बल भी घूम रहा है। सरगुजा जिले के कुछ हिस्सों में भारत बंद के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। सभी स्कूल कॉलेज इस दौरान खुले रहे। आंदोलन में शामिल आदिवासी समाज के प्रमुख ने कहा कि आदिवासी जितने भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री हैं। इन्हीं की बदौलत संसद में यह पास हुआ है और हम उनसे अनुरोध करते हैं। इस निर्णय को वापस लिया जाए। ऐसे नहीं तो भारत सरकार आदिवासियों को मरवाना चाहती है। यही वजह है कि आरक्षण खत्म करने की बात सामने आ रही है।

दरअसल देश में एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर निर्णय को अनुसूचित जनजाति के लोगों ने असवैधानिक बताया है। साथ ही इसका विरोध प्रदर्शन पूरे देशभर में लगातार किया जा रहा है। उसी के मद्देनजर आज 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया था।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

51 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

55 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

1 hour ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

1 hour ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

1 hour ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

2 hours ago

This website uses cookies.