अंबिकापुर @thetarget365 शहर के मध्य स्थित शिव सागर बांध में छठ घाट निर्माण का भूमिपूजन बुधवार दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। यह भूमिपूजन सरगुजा रियासत के महाराज व पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
शिव सागर तालाब में छठ घाट का निर्माण सरगुजा राजपरिवार की निजी भूमि पर कराया जा रहा है। सूर्योपासना के पवित्र छठ पर्व के लिए बनाए जा रहे इस घाट को शहर के सबसे व्यवस्थित और खूबसूरत घाटों में से एक माना जा रहा है। घाट निर्माण का कार्य जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन का शुभारंभ महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का आग्रह किया है।