Bhupesh Baghel Attack : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने BJP सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया और कहा कि, “एक पेड़ मां के नाम और सारा जंगल बाप के नाम करने की राजनीति हो रही है।” बघेल ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए ऐलान किया कि 22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी।
भूपेश बघेल ने कहा कि, “मेरे बेटे को उस पप्पू बंसल के बयान पर गिरफ्तार किया गया, जो खुद ED और EOW दफ्तरों में खुलेआम घूम रहा है।” उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी बिना नोटिस और समन के की गई। बघेल का आरोप था कि, “तमनार-हसदेव में पेड़ काटे जा रहे हैं, अडाणी को खदान और संपत्तियां सौंपी जा रही हैं, और विरोध करने वालों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, “आज छत्तीसगढ़ में रिमोट कंट्रोल की सरकार चल रही है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई और एजेंसी बची हो तो वह भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में जुट जाए।
कवासी लखमा और देवेंद्र यादव पर हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए बैज बोले, “यह डर फैलाने की कोशिश है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, सुशील आनंद शुक्ला और कई विधायक मंच पर भूपेश बघेल के साथ बैठे दिखे। मीडिया के सामने नेताओं के चेहरों पर मुस्कान भी देखने को मिली, जिससे कांग्रेस में भीतरी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई।
कांग्रेस ने ऐलान किया कि 22 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक पूरे राज्य में चक्काजाम किया जाएगा।प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों और शहरों के मुख्य मार्गों पर आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। पार्टी का आरोप है कि, “अडाणी के इशारे पर केंद्र सरकार जल-जंगल-जमीन की लूट कर रही है और ईडी के जरिए विरोधियों का दमन किया जा रहा है।”कांग्रेस इसे जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई करार दे रही है।
भूपेश बघेल और कांग्रेस का यह आंदोलन अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक और जनसंकल्प का प्रश्न बन गया है।ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर सरकार से भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाह 22 जुलाई के चक्काजाम पर टिकी है, जहां कांग्रेस की ताकत और जनता का समर्थन दोनों की परीक्षा होगी।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.