Thetarget365

शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37 लीटर मिलावटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर @thetarget365 गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस के चलते संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लीटर मिलावटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गंगापुर में मिली सूचना पर कार्रवाई

उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने सुबह से ही गश्त शुरू कर दी थी। इसी दौरान गंगापुर विदेशी मदिरा दुकान के आसपास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रमोद गुप्ता और रामकुमार नामक आरोपियों को पकड़ लिया।

शराब में पानी मिलाने का खुलासा

प्रमोद गुप्ता के चखना दुकान से 41 पाव रॉयल स्टैग जब्त किए गए, जबकि रामकुमार के पास से 29.79 लीटर विदेशी मदिरा, जिसमें रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल नंबर 1, रॉयल चैलेंज, सिंबा बियर आदि शामिल थे, बरामद की गई। जब्त शराब की बोतलों की जांच में सभी में पानी मिलाने (डाइल्यूशन) की पुष्टि हुई।

डाइल्यूशन का संगठित रैकेट

रामकुमार के घर से शराब के खाली ढक्कन और गंगापुर विदेशी मदिरा दुकान के पीछे के मकान से भारी मात्रा में खाली बोतलें बरामद की गईं। यह संकेत देता है कि अवैध शराब में पानी मिलाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा था।

आरोपियों को भेजा गया जेल

दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 38(ए) और 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई टीम के लिए बड़ी सफलता है। रामकुमार झारखंड का निवासी है और गंगापुर दुकान के पास चखना दुकान चलाता है। डाइल्यूशन का काम तेज़ी से किया जा रहा था, जिसे समय रहते रोक दिया गया।

आबकारी विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब और डाइल्यूशन के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

thetarget365

Recent Posts

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

1 minute ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

5 minutes ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

2 hours ago

Kerala Election 2026 : केरल के चुनावी दंगल में धनबल और बाहुबल का कब्जा, एडीआर की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Kerala Election 2026 :  केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…

2 hours ago

Chhattisgarh RTE crisis: छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश संकट, निजी स्कूलों का असहयोग, 55 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

Chhattisgarh RTE crisis :  छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…

2 hours ago

Balrampur CMO viral : बलरामपुर नपा सीएमओ का ऑडियो वायरल, पार्षदों को कहा ‘कुत्ता’, दी तबादले की चुनौती

Balrampur CMO viral : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक गलियारों से लेकर…

2 hours ago

This website uses cookies.